- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Author: Haridwar Times
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, 24 जुलाई 2025 को शुरू हो चुका है। इस चरण में 12 जिलों के 49 विकासखंडों में लगभग 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। 5,823 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, और करीब 5,318 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के 6 जिलों (देहरादून,…
देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज सचिवालय में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और उप-जिला अस्पतालों के प्रमुख अधीक्षकों (CMS) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर रेफरल की जिम्मेदारी संबंधित CMS की होगी। रेफरल केवल CMS की काउंटर-साइनिंग और ठोस कारणों के साथ ही मान्य होगा। प्रक्रिया का पालन न होने या अपर्याप्त कारण पाए जाने पर संबंधित…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तर प्रदेश की महिला सांसद इकरा हसन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पिरान कलियर क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। समाजसेवी और सुराज सेवा दल के वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए लोकेंद्र राणा को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है। इंतजार प्रधान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा— “इकरा हसन सांसद बाद में हैं, पहले हमारी बहन-बेटी हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर भविष्य में ऐसा दोबारा हुआ तो झोझा मुस्लिम समाज कड़ा विरोध दर्ज कराएगा।” प्रधान…
नई दिल्ली : (फरमान मलिक) देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस खबर ने देश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उपराष्ट्रपति ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक औपचारिक पत्र के माध्यम से भेजा है, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से हटने की बात कही है। धनखड़ ने पत्र में लिखा, “मैंने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डॉक्टरों की सलाह पर यह फैसला लिया है। संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अंतर्गत मैं तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा…
हरिद्वार/सिडकुल : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के शांत माने जाने वाले हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में रिश्तों की परिभाषा को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने ही देवर की बेरहमी से हत्या करवा दी। हत्या की वजह – ज़मीन की लालच और एक अवैध संबंध को जीने की ख्वाहिश। यह कहानी है खालाटीरा गांव के नीटू की, जो अपनी रोज़मर्रा की मेहनत के बाद एक सामान्य ज़िंदगी जी रहा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिन रिश्तों पर वह विश्वास करता है, वही उसकी…
हरिद्वार/रुड़की : (फरमान मलिक) कांवड़ मेले में जहां एक ओर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बीईजी रुड़की के जांबाज़ सैनिक आस्था की रक्षा में गंगा की लहरों से जूझ रहे हैं। अब तक सेना के तैराक दल ने 107 शिवभक्त कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाकर, जो जीवनदायिनी सेवा दी है — वह किसी युद्धभूमि में दी गई वीरता से कम नहीं। यह सब संभव हो पाया जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र डोबाल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला तथा एडीएम फिंचाराम के समन्वय से। लेकिन सबसे अहम कड़ी बने…
देहरादून: (फरमान मलिक) सचिवालय में हुई शहरी विकास विभाग की बैठक में नगर निकायों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नगर निकाय क्षेत्रों में राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार को बढ़ावा दें और शहरी जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। बैठक में यह तय हुआ कि शहरी क्षेत्रों में नए पार्कों का निर्माण और पुराने पार्कों का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता में रहेगा। इसके साथ ही ई-वेस्ट के निस्तारण के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। शहरों में साइकिल…
देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल (1905) पर ऊर्जा विभाग से जुड़ी लंबित शिकायतों का अब तत्काल और जिम्मेदाराना समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने इस संबंध में फील्ड इंजीनियरों और मुख्य अभियंताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एमडी अनिल कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली उपभोक्ता शिकायतों, सुझावों और सूचनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए उसका समाधान समयबद्ध, समर्पण भाव से और पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। अनिल कुमार ने कहा कि सीएम…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) श्रावण मास में हरिद्वार आकर गंगाजल लेने वाले एक कांवड़िए का शव रविवार देर रात आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान पंजाब निवासी युवक के रूप में हुई है, जो हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर आया हुआ था। घटना इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र की है, जहां देर रात स्थानीय निवासियों ने आम के बाग में एक युवक को पेड़ से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) श्रावण मास की पवित्रता और शिवभक्ति की भावना के बीच पिरान कलियर क्षेत्र में शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के सक्रिय प्रधान इंतजार अली ने बेडपुर चौक पर कांवड़ यात्रियों को फल और शीतल जल वितरित कर सेवा धर्म निभाया। इस सेवा कार्य में सुराज सेवा दल ने भरपूर सहयोग दिया। कड़ी धूप और उमस के बीच शिवभक्तों को यह सेवा एक संजीवनी जैसी लगी। प्रधान इंतजार अली ने कहा कि “शिवभक्तों की सेवा कर आत्मिक संतोष मिलता है और यह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है।” सेवा शिविर की जानकारी मिलते ही…
