Author: Haridwar Times

हरिद्वार : (फरमान मलिक) आज पूरा देश वीरता, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल “कारगिल विजय दिवस” की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के अंतर्गत कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को परास्त कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, श्रद्धा और वीरों की याद में सिर झुकाने का दिन है। हरिद्वार समेत पूरे देश में आज शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों, कॉलेजों, सैन्य स्मारकों और सरकारी संस्थानों में वीर शहीदों को…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांवड़ यात्रा 2025 के शांतिपूर्ण और सफल समापन के बाद अब घाटों की स्वच्छता पर फोकस शुरू हो गया है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज घाटों पर खुद पहुंचकर सफाई अभियान की अगुवाई की। उनके साथ पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में झाड़ू लिए घाटों और आसपास के इलाकों में जुटे दिखाई दिए। रोड़ीबेलवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के तहत घाटों और रास्तों पर फैली पॉलीथिन, कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर उसे निर्धारित स्थानों पर भेजा गया। प्रशासन की अपील पर आमजन भी इस मुहिम…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि और ऑपरेशन लगाम अभियान के तहत लक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जुलाई को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 66 कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride जैसे प्रतिबंधित रासायनिक तत्व पाए गए। इनकी कुल…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की नगर निगम में समान नागरिक संहिता (UCC) पोर्टल पर विवाह, तलाक और लिव-इन जैसे संबंधों के पंजीकरण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी ने की, जिसमें सीएससी वीएलई प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्देश दिए गए कि यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई भी सीएससी वीएलई शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक नहीं लेगा। पंजीकरण प्रक्रिया की जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा वार्ड स्तर पर कैंप, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कटआउट, पंपलेट वितरण और अन्य प्रचार माध्यमों…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) साइबर ठगों ने ‘गोल्डन ब्रिज इनवेस्टमेंट’ (GBI) नाम की वेबसाइट बनाकर दून निवासी डॉक्टर रघुबीर सिंह आनंद से करीब 46.01 लाख रुपये की ठगी कर ली। वेबसाइट पर झूठे प्रमाणपत्र और फर्जी मुनाफे का झांसा देकर यह ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डॉ. आनंद निवासी डीएल रोड ने बताया कि उन्होंने 23 अप्रैल को GBI वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। साइट पर कुछ लाइसेंस और दस्तावेज दिखाए गए थे, लेकिन जब उन्होंने आरबीआई से जारी वैध लाइसेंस मांगा…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सनराइज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पारंपरिक उत्सव हरेला पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को हरियाली से सजाया गया और बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम की खास बात रही छात्रों द्वारा चलाया गया “एक पौधा मां के नाम” अभियान। इस पहल के तहत बच्चों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए और उन्हें समर्पित किया। इस भावनात्मक संदेश के साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों,…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट तत्काल किया जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों में किसी भी स्थिति में बच्चों को बैठाना स्वीकार्य नहीं है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूल भवनों की मरम्मत संभव है, वहां शीघ्र मरम्मत कराई जाए और जिन भवनों को पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, वहां कार्य योजना बनाकर तत्काल क्रियान्वयन शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने माध्यम से संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी नीति आयोग के पोर्टल पर समय से फीड करें। उन्होंने कहा कि डाटा में किसी भी प्रकार की त्रुटि या भिन्नता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपद के टोडा कल्याणपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीएसएफ में तैनात जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की गुरुवार रात चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही ओमी नामक युवक और उसके साथियों पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुंवर पाल का शव गांव के मंदिर के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। गुरुवार शाम से कुंवर पाल लापता थे। रात के समय जब तलाश की गई तो मंदिर के पास झाड़ियों में उनका शव…

Read More

देहरादून: (फरमान मलिक) शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत मुफ्त शिक्षा के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्रों का मामला अब पूरे उत्तराखंड में जांच के दायरे में आ गया है। हल्द्वानी में हाल ही में हुए खुलासे के बाद, जहां 15-15 हजार रुपये में फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाए जाने की बात सामने आई थी, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में इसकी जांच शुरू करने का फैसला किया है। हल्द्वानी में स्थानीय जांच के दौरान 17 लोगों के आय प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने सभी जिला शिक्षा…

Read More