Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 26, 2026

रुड़की, हरिद्वार। फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में चल रहे प्री थल सेना शिविर में बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात, हरिद्वार श्री शेखर सुयाल ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

श्री शेखर सुयाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक के साथ-साथ साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कैडेट्स को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध संदेशों का जवाब न देने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी विवरण साझा न करने की सलाह दी।

उन्होंने विशेष रूप से महिला कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल में किसी भी प्रकार का एप्लीकेशन केवल विश्वसनीय स्रोत से ही डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप इंस्टॉल न करें। उन्होंने मलाला यूसुफजई के जीवन से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए छात्राओं को सतर्क, आत्मविश्वासी और जागरूक रहने का संदेश दिया।

श्री सुयाल ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से फोटो, वीडियो और आवाज में भी बदलाव संभव है। इसलिए इंटरनेट पर उपलब्ध प्रत्येक सामग्री को सही मानने के बजाय उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे इंटरनेट का उपयोग आवश्यकता और ज्ञानवर्धन के लिए करें, लेकिन साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि कैडेट्स को एक जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनाना भी है । वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और कैडेट्स इस जागरूकता को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने कैडेट्स से साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेणु देवी, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अमर सिंह, सूबेदार सुभाष चंद्रा, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, ईएसएम सत्येंद्र सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, मंगल सिंह, गोविंद सिंह एवं प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर सहित एनसीसी अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Next Article आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

संबधित खबरें

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.