- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
रुड़की : (फरमान मलिक) आईआईटी रुड़की ने देश के नेट जीरो 2070 लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए अल्ट्रा लो हेड और हाइड्रोकाइनेटिक टर्बाइनों के अनुसंधान एवं विकास हेतु एक नई अत्याधुनिक सुविधा स्थापित की है। यह सुविधा जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में विकसित की गई है, जिसे देश में अपनी तरह की पहली पहल माना जा रहा है। इस सुविधा का उद्घाटन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि लघु जलविद्युत परियोजनाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बड़े स्तर पर रोजगार सृजन में भी…
काशीपुर : (फरमान मलिक) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल महिलाओं के अधिकारों के विरोध में खड़े हैं, उन्हें आगामी चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही कहा कि सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह कायम है। मंत्री रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि…
रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की के दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हयात फाउंडेशन द्वारा NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक NEET परीक्षा जैसा अनुभव देना और उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. आमिर अली ने बताया कि ऐसे रिहर्सल एग्जाम से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचान सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गौरव शर्मा और प्रबंधक जहीर अहमद ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक मामले का खुलासा करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को कर्नाटक के बैंगलोर से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर रुड़की से अपने साथ ले गई थी और उसे भीख मंगवाने व गलत कार्यों में धकेलने की योजना बना रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक देहात व सीओ रुड़की के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। घटना 9…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के क्रम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों की संख्या 100 से बढ़ाकर 130 करने के निर्देश दिए गए। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाली कंपनियों को वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में…
देहरादून : (फरमान मलिक) जनपद देहरादून में शनिवार सुबह मोहब्बेवाला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चालक स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक चालक जुनैद (पुत्र दिलशाद) को बाहर निकालने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। JCB और आयरन कटर की मदद से ट्रक के केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कार…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत यातायात प्लान जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए कई रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थाएं तय की गई हैं। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएं और जरूरत पड़ने पर उत्तराखंड पुलिस से सहायता लें। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं, नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप होल्डिंग एरिया में लाया जाएगा, जहां…
बहादराबाद : (फरमान मलिक) दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवा डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद महिला डॉक्टर गहरे सदमे में हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी डॉ. ऋतुराज (25) बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रहे थे। वह स्कूटी से सीएचसी जा रहे थे और उनके साथ महिला डॉक्टर डॉ. दिव्या भी सवार थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दिल्ली नंबर के एक वाहन ने उनकी स्कूटी को…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर के वार्ड 04 में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और नाली की समस्या के समाधान के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में करीब 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला तेजी से निर्माणाधीन है, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पिरान कलियर चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम ने कहा “क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं, क्षेत्र में बन रहा आरसीसी नाला लोगों को बड़ी राहत देगा।” इस कार्य को लेकर सभासद प्रतिनिधि राशिद अली ने बताया…
रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे संगठन के सदस्यों ने बढ़ते कार्यभार के मुकाबले कम मानदेय, विभिन्न मदों में हो रही कटौती और बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने के निर्णय का विरोध जताया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि लंबे समय से कार्यकर्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि न होने से आर्थिक दिक्कतें बढ़ रही हैं, जबकि काम का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। साथ…
