Author: Haridwar Times

रुड़की : (फरमान मलिक) देव एनक्लेव में 14 अप्रैल के पावन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कॉलोनी के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और समाज में समानता व न्याय के…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) रहमतपुर में आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर शामिल हुए। जयकारों और नारों के बीच शोभायात्रा ने पूरे इलाके का भ्रमण किया, जिससे हर ओर जोश और उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जहां प्रधानमंत्री ने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद देहरादून कैंट तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे रोड शो ने पूरे शहर को उत्साह से भर दिया। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, जहां “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं, महिलाओं और आमजन में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने की होड़ देखने को मिली। प्रधानमंत्री…

Read More

लंढौरा (हरिद्वार): उत्तराखंड सरकार भले ही अवैध खनन पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। लंढौरा क्षेत्र इन दिनों खनन माफियाओं का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है, जहां दिन-रात अवैध खनन का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। शाम ढलते ही डंपरों की आवाजाही तेज हो जाती है और अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर भराव का काम शुरू कर दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार इस खनन के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई है, इसके बावजूद नियमों को खुलेआम नजरअंदाज किया…

Read More

मंगलौर (रुड़की) : (फरमान मलिक) विकास की राह से जोड़ने वाला पीरपुरा संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव को जोड़ने वाली यह अहम सड़क अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरे का कारण बनती जा रही है। महज एक किलोमीटर का रास्ता बचाने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही ने इस मार्ग की हालत पूरी तरह बिगाड़ दी है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इंटरलॉकिंग टाइल्स पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह एक से दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे आए…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर के तिरंगा चौक पर आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी गुलजार चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गुलजार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगा और यात्रा समय में बड़ा बदलाव लाएगा। अब तक दिल्ली से देहरादून पहुंचने में जहां 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, वहीं इस एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद यह सफर घटकर करीब ढाई घंटे का रह जाएगा। इससे आम लोगों, पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं,…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें अधिकतम 20 दिनों के भीतर जारी किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने को कहा और जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं में आने वाली समस्याओं…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) राजधानी में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। प्रधानमंत्री सहारनपुर के गणेशपुर से एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे, जबकि देहरादून में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की…

Read More

पिरान कलियर: (फरमान मलिक) धनौरी पीजी कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “समकालीन परिप्रेक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, डॉ. अंबेडकर जी के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित एक…

Read More