Author: Haridwar Times

हरिद्वार :(फरमान मलिक) जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 17 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में शुरू होगा, जिसमें सिडकुल हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र की कई प्रमुख औद्योगिक इकाइयां हिस्सा लेंगी। इस रोजगार मेले के माध्यम से करीब 260 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पल्स फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि., रॉकमैन इंडस्ट्रीज लि., पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि., शिवानी ऑटोटेक लिमिटेड और परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स जैसी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं से लेकर इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वायरमैन), डिप्लोमा सिविल और बी.फार्मा/एम.फार्मा (अनुभव सहित)…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री Narendra Modi के देहरादून दौरे को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मधु सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री देहरादून में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही एक महत्वपूर्ण हाई एलिवेटेड रोड परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। जिला प्रभारी…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) हरिद्वार में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चौथे दिन भी सख्ती के साथ जारी रहा। शुक्रवार को दीनदयाल पार्किंग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 10 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए, जबकि 8 अवैध ठेलियों को जब्त किया गया। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार ने संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान…

Read More

नागल : (फरमान मलिक) सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर नागल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव बोहडुपुर के पास काली नदी पर बन रहे पुल पर बजरी से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पास में सो रहे मजदूरों के टेंट पर पलट गया। हादसे के समय टेंट में सो रहे पांच मजदूर बजरी के नीचे दब गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बजरी हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल…

Read More

मंगलौर/नारसन। ब्लॉक नारसन के ग्राम पीरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाफल के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान मोहम्मद इंतजार ने प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोहम्मद इकराम ने अपने कार्यकाल में गांव के बच्चों की शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए…

Read More

हरिद्वार। अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपनी टीम के साथ पहुंचे, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शैक्षिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय स्तर पर कक्षा 8…

Read More

धनौरी/ पिरान कलियर : (फरमान मलिक) धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन 29 मार्च को संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, मुलदासपुर तेलीवाला में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। सात दिनों तक चले इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। समापन दिवस की शुरुआत प्रातःकाल योग एवं व्यायाम से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके पश्चात विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित व्याख्यान सत्रों में विद्यार्थियों को जीवन, समाज और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। डॉ. सीमा…

Read More

धनौरी/रुड़की: (फरमान मलिक) धनोरी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस 25 मार्च 2026 को संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल (शिवदासपुर/तेलीवाला) में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। दिन की शुरुआत प्रातः योग एवं व्यायाम से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने नाश्ता किया। इसके पश्चात गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। शैक्षणिक सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए, जिसमें मनजीत धीमान ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर और अंजना सैनी ने पोषण एवं स्वास्थ्य पर…

Read More

धनौरी : (फरमान मलिक) धनौरी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत अनुशासन और उत्साह के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने प्रातः योग और मेडिटेशन कर दिन की सकारात्मक शुरुआत की, जिसके बाद शारीरिक व्यायाम कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इसके बाद गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।…

Read More

धनौरी : (फरमान मलिक) आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, तेलीवाला में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य हिना खान मैडम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही धनोरी पीजी कॉलेज से गौरव मिश्रा जी, करिश्मा तोमर मैडम, अंकित कोहली सर, मोनिका रानी मैडम, डॉ. किरण एवं डॉ. मीनाक्षी सैनी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें प्रेरित किया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत करिश्मा तोमर मैडम एवं मोनिका रानी मैडम ने बच्चों को ड्राइंग…

Read More