- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Author: Haridwar Times
धनौरी : (फरमान मलिक) धनौरी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत अनुशासन और उत्साह के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने प्रातः योग और मेडिटेशन कर दिन की सकारात्मक शुरुआत की, जिसके बाद शारीरिक व्यायाम कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इसके बाद गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।…
धनौरी : (फरमान मलिक) आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, तेलीवाला में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य हिना खान मैडम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही धनोरी पीजी कॉलेज से गौरव मिश्रा जी, करिश्मा तोमर मैडम, अंकित कोहली सर, मोनिका रानी मैडम, डॉ. किरण एवं डॉ. मीनाक्षी सैनी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें प्रेरित किया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत करिश्मा तोमर मैडम एवं मोनिका रानी मैडम ने बच्चों को ड्राइंग…
रुड़की : (फरमान मलिक) रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा के मौके पर एक नन्हे बच्चे ने अपनी इबादत और हौसले से सभी का दिल जीत लिया। मुहम्मद मीम अल्तमश, पुत्र मुहम्मद मुस्लिम ने महज़ 7 वर्ष की उम्र में अपना पहला रोजा रखकर परिवार और समाज को गर्व का एहसास कराया। जहां एक ओर बड़े लोग रोजा रखने में कठिनाई महसूस करते हैं, वहीं इस बच्चे ने पूरे जज़्बे और उत्साह के साथ सहरी से लेकर इफ्तार तक रोजे को पूरा किया। दिनभर उसने नमाज और इबादत में भी हिस्सा लिया, जो उसकी लगन और अनुशासन को…
रुड़की : (फरमान मलिक) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में बढ़ती छोटी-मोटी चोरियों और नशेड़ियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बीते दिनों खेतों से ट्यूबवेल मोटर, बिजली के तार और घरों के बाहर रखा सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया था। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ग्राम प्रधान इंतजार और मुजफ्फर (दोनों भाई) ने खुद पहल करते हुए गांव की गलियों और मुख्य स्थानों पर LED लाइटें लगवाई हैं। गांव के खंभों और…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के गांव रहमतपुर में रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली द्वारा अपने आवास पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इफ्तार में शामिल हुए। रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ की। इफ्तार कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। पूरे माहौल में आपसी भाईचारे और एकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रमजान की…
हरिद्वार : हरिद्वार में सामने आए बहुचर्चित 56 करोड़ रुपये के नगर निगम घोटाले को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। जहां इस मामले में सरकार द्वारा दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है, वहीं पूरे प्रकरण का मुख्य सूत्रधार माने जा रहे पटवारी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। सुराज सेवा दल ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि घोटाले में अहम भूमिका निभाने वाले पटवारी पर प्रशासन की कृपा दृष्टि बनी हुई है। दल का कहना है कि यदि तीन…
मंगलौर/हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन के दौरान शनिवार को सुराज सेवा दल के पदाधिकारी अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ ज्ञापन देने हरिद्वार की ओर बढ़े। पुलिस प्रशासन ने उन्हें मंगलौर में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। कावेरी जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। देवेन्द्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विपक्ष अपनी भूमिका निभाने में विफल रहा, इसलिए…
पिरान कलियर/हरिद्वार : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में 708वीं रैंक को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति बन गई है। फैरूज फातिमा नाम की अभ्यर्थी को बधाई देते हुए अलग-अलग पोस्ट साझा की जा रही हैं, जिनमें केरल और हरिद्वार जिले के पिरान कलियर की दो अलग-अलग लड़कियों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों में एक तस्वीर एक केरल के कोचिंग संस्थान द्वारा साझा की गई बताई जा रही है, जिसमें अभ्यर्थी को केरल से बताया गया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में कुछ…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) रहमतपुर क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) नूर अली ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उनकी पहल पर 1 मार्च से 20 दिनों तक निःशुल्क जन सेवा कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रामवासियों को जरूरी सरकारी दस्तावेज मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कैंप में मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बनाई जाएंगी। नूर अली ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि गांव के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े और सभी सुविधाएं…
रुड़की: (फरमान मलिक) ग्राम बिझौली स्थित देवभूमि सीएससी केंद्र पर बुधवार में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। दीपक रामचंद्र शेट, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा किए गए निरीक्षण में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं थी। नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था का अभाव था तथा आवश्यक सूचना बोर्ड और सेवा संबंधी विवरण भी प्रदर्शित नहीं किए गए थे। निरीक्षण में कई आधार कार्डों की हार्ड कॉपी खुले रूप में पाई गईं, जबकि ऐसे दस्तावेज नियमानुसार सुरक्षित…
