Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

April 12, 2026

कलियर में पुलिस का ऑपरेशन स्माइल सफल, गुमशुदा दो बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया

April 11, 2026

औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया
  • कलियर में पुलिस का ऑपरेशन स्माइल सफल, गुमशुदा दो बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया
  • औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • देहरादून में जाम से राहत का प्लान, 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल और आशारोड़ी बैरियर रहेगा पूरी तरह फ्री
  • ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
  • उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप
  • हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMarch 13, 2026

हरिद्वार : हरिद्वार में सामने आए बहुचर्चित 56 करोड़ रुपये के नगर निगम घोटाले को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। जहां इस मामले में सरकार द्वारा दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है, वहीं पूरे प्रकरण का मुख्य सूत्रधार माने जा रहे पटवारी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुराज सेवा दल ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि घोटाले में अहम भूमिका निभाने वाले पटवारी पर प्रशासन की कृपा दृष्टि बनी हुई है। दल का कहना है कि यदि तीन दिनों के भीतर आरोपी पटवारी के खिलाफ निलंबन या अन्य सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

शिकायती पत्र के अनुसार जनपद में तैनात पटवारी रमेश चंद्र का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन पर पूर्व में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मामलों में आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 120बी के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा वकीलों के साथ अभद्रता के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने की बात कही गई है।

दल का आरोप है कि उक्त पटवारी पिछले 20 से 25 वर्षों से एक ही जनपद में तैनात है, जो नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है। सुराज सेवा दल का कहना है कि 56 करोड़ के इस बड़े घोटाले में पटवारी द्वारा एक ही दिन में धारा 143 की रिपोर्ट दाखिल किए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो उन्हें निलंबित किया गया है और न ही जनपद से बाहर स्थानांतरित किया गया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजस्व परिषद द्वारा पूर्व में कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में यदि तीन दिन के भीतर दोषी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो दल के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleअमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Next Article रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

संबधित खबरें

जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

April 12, 2026

हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

April 10, 2026

अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम की सख्ती, अवैध कब्जों पर कार्रवाई के साथ लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर पर भी गिरी गाज

April 10, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

February 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.