Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
  • रहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • कलियर प्रेस क्लब रजि. में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, जावेद साबरी दोबारा अध्यक्ष और जावेद अंसारी बने महामंत्री
  • साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

"हरिद्वार आने से पहले जान लें ये ट्रैफिक प्लान, वरना सफर हो सकता है मुश्किल..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesApril 16, 2026

हरिद्वार : (फरमान मलिक) चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत यातायात प्लान जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए कई रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थाएं तय की गई हैं। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएं और जरूरत पड़ने पर उत्तराखंड पुलिस से सहायता लें।

यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं, नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप होल्डिंग एरिया में लाया जाएगा, जहां से उन्हें धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। सामान्य स्थिति में चमगादड़ टापू को होल्डिंग एरिया के रूप में उपयोग किया जाएगा और इसे सेक्टरों में बांटकर एंट्री-एग्जिट अलग-अलग मार्गों से संचालित की जाएगी।

ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए चीला मार्ग को केवल एग्जिट के लिए निर्धारित किया गया है। गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर वाहनों को भेजा जाएगा ताकि शहर में प्रवेश नियंत्रित किया जा सके। टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का उपयोग किया जाएगा, जबकि देहरादून-ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। सामान्य स्थिति में अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग का उपयोग होगा, जबकि अधिक दबाव होने पर बैरागी कैंप को होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म और रायवाला होते हुए प्रवेश दिया जाएगा, जिनकी पार्किंग लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में होगी। नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट प्लान लागू किया गया है।

यात्रा सीजन में ऑटो और विक्रम के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक अधिक होने पर जयराम मोड़ से आगे ऑटो को प्रवेश नहीं मिलेगा और ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के छोटे सार्वजनिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह प्लान लागू किया गया है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleबहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Next Article कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

संबधित खबरें

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

April 14, 2026

विकास की राह पर दौड़ता लंढौरा, विधायक उमेश कुमार के कामों की हो रही सराहना

April 13, 2026

जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

April 12, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.