Author: Haridwar Times

हरिद्वार : (फरमान मलिक) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त गंगाजल और दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना कर रहे हैं। शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। पर्व को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों, घाटों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड शासन गृह विभाग ने पुलिस महकमे में आज बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी तैनाती/स्थानांतरण आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियों की घोषणा की गई है। आदेश के मुताबिक, एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाकर एसएसपी एसटीएफ के रूप में तैनात किया गया है। वहीं हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून में नए एसएसपी के रूप में भेजा गया है। इसके साथ ही नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदेश में अन्य कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों के…

Read More

भगवानपुर : (फरमान मलिक) भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित रैली को लेकर रणनीति बनाई गई और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 16 फरवरी को देहरादून…

Read More

रुड़की : (इदरीश खान) हरिद्वार जिले के रुड़की कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहा आरोपी सद्दाम पुत्र हबीब को 10 फरवरी को जौरासी गांव से दबोचा गया। इससे पहले मुख्य आरोपी मेहरबान और एक अन्य सहआरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पीड़िता की तहरीर में बताया गया है कि उसका पति ईंट-भट्टे पर कार्य करता है और करीब छह माह…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) आपातकालीन सेवाओं को झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने एक नशेड़ी कॉलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला तब सामने आया जब देर रात डायल 112 पर सूचना दी गई कि मोटरसाइकिल (UP11-3904) सवार दो युवकों ने कॉलर से 10 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कॉलर…

Read More

मंगलौर : (फरमान मलिक) ग्राम खेड़ाजट में 3 फरवरी 2026 की शाम हुई सनसनीखेज फायरिंग घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ाने के लिए पुलिस ने अब कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अब तक इस प्रकरण में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्त हिमांशु उर्फ मौला…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) रुड़की से पिरान कलियर जाने वाले सुनसान मार्ग पर एक युवक के साथ लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वारदात के दौरान बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उससे नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया। हालांकि सतर्क राहगीरों की बहादुरी से लुटेरों की योजना ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर निवासी लक्सर रुड़की से पिरान कलियर की ओर आ रहा था। वह रुड़की से एक ई-रिक्शा में सवार हुआ, जिसमें चालक सहित पहले से दो युवक बैठे थे। आरोप है कि मेहवड़ से पिरान कलियर जाने के…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) रविदास घाट के निकट गंगनहर में छात्र के डूबने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार शाम करीब 6:20 बजे गंगनहर में एक छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कराया गया। जानकारी के अनुसार आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला अपने साथियों के साथ गंगनहर किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद से वह लापता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के कुछ दिन बाद मौत हो जाने से नवजात के भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। मामला सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति ने भी संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी युवती देहरादून में बीसीए की पढ़ाई कर रही थी और यहीं एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ने पर सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए समय से पहले डिलीवरी कराई गई थी। जन्म के बाद से नवजात को अस्पताल के एनआईसीयू…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला के गंगनहर में डूबने के बाद तलाश अभियान लगातार जारी है। छात्र बुधवार को नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे अपने दोस्तों के साथ गया था, जहां अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण छात्र देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को खबर दी गई। मौके…

Read More