- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Author: Haridwar Times
हरिद्वार : (फरमान मलिक) मयूर दीक्षित द्वारा देर रात्रि उप जिला मेला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। हरिद्वार। जनपद के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली गई। मरीजों…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी, हरिद्वार) द्वारा आदेश जारी कर उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगाने का प्रावधान लागू किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार नगर क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग अथवा बिक्री पर कार्रवाई हेतु नगर आयुक्त, स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी (जो सैनेट्री सुपरवाइजर से नीचे न हों) को अधिकृत किया गया है। वहीं…
रुड़की : (फरमान मलिक) मंगलौर क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर मिले अज्ञात शव के मामले का खुलासा करते हुए नवनीत सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह हत्या पैसों के लालच में की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी विनायक त्यागी निवासी छपार (मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट तथा लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। 17 फरवरी को मंगलौर गंग नहर पटरी मार्ग के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके…
देहरादून : (फरमान मलिक) सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर एकत्र होकर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान आवास परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और समर्थकों के उत्साह से वातावरण गूंजता रहा। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने…
बहादराबाद: (फरमान मलिक) थाना पथरी पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा संख्या 83/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल में “शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र” के नाम से संचालित कमरे में छापेमारी की। मौके पर युवक स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करता मिला। पूछताछ में आरोपी ने…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष जावेद साबरी ने की, जबकि संचालन महामंत्री जावेद अंसारी द्वारा किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी गंभीर मंथन हुआ। अध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जहां से जनहित की आवाज़ बुलंद की…
रुड़की : (फरमान मलिक) 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर गंगा नदी में डूबे एक IIT छात्र का शव आज 17 फरवरी 2026 को मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। बीते छह दिनों से चल रहे सघन सर्च अभियान के बाद टीमों को यह सफलता मिली। घटना की सूचना मिलते ही State Disaster Response Force Uttarakhand, National Disaster Response Force तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। नदी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए अभियान को अत्यंत सावधानी और रणनीति…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विधानसभा कलियर क्षेत्र के मेहवड़ में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट मेहवड़ प्रीमियर लीग का समापन जोश, जुनून और खेल भावना के शानदार माहौल में हुआ। लगातार 50 दिनों तक चले इस विशाल टूर्नामेंट में कुल 64 मुकाबले खेले गए, जो अपने आप में क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आसपास के गांवों और क्षेत्रों से हजारों की तादाद में लोग मैच देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का पूरे…
रुड़की : (फरमान मलिक) Indian Institute of Technology Roorkee (IIT ROORKEE) ने इंडो-डेनिश द्विपक्षीय अनुसंधान पहल के अंतर्गत डिजिटलाइज्ड ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम (H2-BRIDGE) पर एक उच्चस्तरीय हितधारक कार्यशाला की मेजबानी की। इस मंच पर नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, राजनयिकों और शिक्षाविदों ने ग्रीन हाइड्रोजन (GH2) के एकीकरण और डिजिटल ऊर्जा प्रणालियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। यह पहल ग्लोबल इनोवेशन नेटवर्क प्रोग्राम के अंतर्गत Malaviya National Institute of Technology Jaipur, Indian Institute of Technology Madras, IT University of Copenhagen, Technical University of Denmark और Innovation Centre Denmark के साथ रणनीतिक सहयोग का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत के नेशनल…
