- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Author: Haridwar Times
लक्सर : (फरमान मलिक) जनपद हरिद्वार में अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन लगाम” के अंतर्गत लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से सीज किया है। दोनों वाहन बिना नंबर के थे और खनन सामग्री से लदे हुए पाए गए। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में लक्सर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। सीज किए गए वाहन: कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: लक्सर पुलिस की…
झारखंड : (फरमान मलिक) झारखंड के धनबाद में शराब की दुकानों से 802 बोतलें गायब होने का मामला सामने आया है। दुकानदारों ने दावा किया कि चूहों ने बोतलों के ढक्कन कुतरकर शराब पी ली, लेकिन उत्पाद विभाग की जांच में यह बहाना पूरी तरह खारिज हो गया। यह मामला तब सामने आया जब नई शराब नीति लागू होने से पहले स्टॉक की जांच की गई। जांच में पता चला कि मैनपावर आपूर्ति एजेंसी ने स्टॉक में कमी को छिपाने के लिए चूहों को जिम्मेदार ठहराया। बलियापुर और प्रधानखंता की दुकानों में बोतलें खाली या आधी-अधूरी पाई गईं। जांच कमेटी…
रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की के केएलडीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने पांच महीने से वेतन न मिलने के खिलाफ कॉलेज प्रांगण में प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए उन्होंने प्राचार्य एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, फिर भी वे पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 30 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिद्वार, आकांक्षा कोण्डे ने नारसन विकासखंड के सिकंदरपुर मवाल गांव में “माही स्वयं सहायता समूह” द्वारा संचालित डेयरी और माही मिल्क बार का निरीक्षण किया। यह पहल ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित की गई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय प्रयास है। “माही स्वयं सहायता समूह” ने ग्रामोत्थान परियोजना और श्री राधे कृष्णा सीएलएफ के सहयोग से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले वे छोटे स्तर पर दुग्ध उत्पादन करती थीं और…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांवड़ मेला 2025 के समापन के तुरंत बाद नगर निगम हरिद्वार ने एक प्रभावी और व्यापक सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने में बड़ी सफलता हासिल की। मेले की समाप्ति की रात को ही प्रमुख गंगा घाटों और कोर क्षेत्रों की सफाई पूरी कर ली गई, जबकि बाकी क्षेत्रों में 24 जुलाई तक सफाई कार्य समाप्त हो चुका है। इस मेले के दौरान लगभग 8,000 मीट्रिक टन ठोस कचरे का संग्रहण और निपटान किया गया। यह कार्य नियमित सफाई व्यवस्था और सतत निगरानी के कारण संभव हो सका। अभियान में 1,000 से अधिक सफाई कर्मियों…
भगवानपुर : (फरमान मलिक) शासन की गुड गवर्नेंस नीति के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज तहसील भगवानपुर एवं विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले तहसील कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी ली और उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कार्मिकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जाए तथा उसकी प्रिंट कॉपी नियमित रूप से निकाली जाए। समय पर उपस्थित न होने वाले कार्मिकों को कारण…
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन पर जिलाधिकारी व एसएसपी को दी गई बधाई, पत्रकार शाहनवाज साबरी ने जताया आभार
रुड़की : (फरमान मलिक) श्रावण माह की कांवड़ यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित समापन पर पब्लिक भारत न्यूज़ के उत्तराखंड प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज साबरी ने जिलाधिकारी “मयूर दीक्षित” एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “प्रमेंद्र सिंह डोबाल” को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सम्पूर्ण जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना प्रकट की। शाहनवाज साबरी ने कहा कि – “हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल दोनों ही कर्मठ, जिम्मेदार और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाले अधिकारी हैं। उनकी सतर्कता, सूझबूझ और…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम तब दर्ज हुआ है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सेवाधाम आरोग्य फाउंडेशन व दून एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत, एम्स ऋषिकेश की तर्ज पर 350 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक विश्रामगृह निर्माणित किया जाएगा, जो अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदारों को सम्मानजनक, सुरक्षित और किफायती ठहरने की सुविधा प्रदान करेगा। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और संवेदना की मिसाल होगा — एक ऐसा कदम जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक समावेशी और…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा-2025 इस बार रिकॉर्ड स्तर पर आयोजित हुई। करीब चार करोड़ 50 लाख शिवभक्तों ने हरिद्वार से गंगाजल उठाकर कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनते हुए शिवभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की जमकर सराहना हुई। बुधवार को कांवड़ मेले के समापन अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में पूजा-अर्चना कर समापन की घोषणा की। कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए डीएम ने मुख्यमंत्री पुष्कर…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में एलयूसीसी (लाइसेंस यूनिफाइड चिट फंड कंपनी) घोटाले का मामला अब सीबीआई की जांच के दायरे में आ गया है। राज्य में लगभग 92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के लिए मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि देहरादून समेत विभिन्न जिलों में एलयूसीसी नामक चिटफंड कंपनी ने निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। शुरुआती जांच में पता चला है कि देशभर में कंपनी द्वारा करीब 189 करोड़ रुपये की हेराफेरी…
