Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दरगाह साबिर पाक से जुड़ी पवित्र “मेला ज़मीन”, जिसे आमतौर पर “साबरी बाग़” के नाम से जाना जाता है, को लेकर एक बार फिर बेचने और खरीदने की कोशिशों की सुगबुगाहट पर पिरान कलियर के सभासद गुलफाम साबरी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि – “जो भी इस ज़मीन को खरीदने या कब्ज़ाने की कोशिश करेगा, उसे केवल कानूनी ही नहीं, सामाजिक और धार्मिक जवाब भी दिया जाएगा।” सभासद गुलफाम साबरी ने अपनी चेतावनी को न सिर्फ एक राजनीतिक जिम्मेदारी बताया, बल्कि इसे एक खिदमत यानी सेवा का हिस्सा…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न विभागों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्मिकों के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भूमि अध्यापित कार्यालय में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे एक अमीन की सेवा समाप्त करने के आदेश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत अवकाश पर गैरहाजिर रहना भविष्य में किसी भी कार्मिक के लिए बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कर्मचारी…

Read More

रुद्रपुर : (फरमान मलिक) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव (Investor Summit Grounding Ceremony) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने राज्य को विकास की नई उड़ान देने वाले 20 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। विकास की नई तस्वीर: 1236.98 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण रुद्रपुर में आयोजित इस समारोह में कुल 1300 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड को समर्पित की गईं। इसमें पुलिस…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) गंगनहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसने अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी को अपना जरिया बना लिया था। 17 जुलाई को शेखपुरी निवासी अतुल वर्मा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर बिजली के तार चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) श्रावण मास की पवित्रता और शिवभक्तों की सेवा का भाव लेकर नगर पंचायत पिरान कलियर के जनप्रतिनिधियों ने एक सराहनीय कदम उठाया। शुक्रवार को वार्ड 01 के सभासद अमजद अली और वार्ड 04 के सभासद प्रतिनिधि राशिद अली ने सड़कों पर पैदल चलकर शिवधुन में लीन कांवड़ियों को फल वितरण कर उनका स्वागत किया। यह सेवा कार्य न केवल श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया, बल्कि समाज में सौहार्द और एकता का संदेश भी फैलाया। फल वितरण के दौरान शिवभक्तों ने सभासदों के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। इस…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवाइयों का कारोबार करने वाले फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर भारत के कई राज्यों में ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयों की आपूर्ति कर रहा था। अब तक इस मामले में गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरोह नकली दवाइयों को असली ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, लेबल और क्यूआर कोड के साथ पैक कर बाजार में बेचता था। एक जून को एसटीएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली रैपर, आउटर बॉक्स और क्यूआर कोड बरामद…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ऐतिहासिक विरासत संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया का पहला ऐसा एआई मॉडल विकसित किया है, जो ऐतिहासिक मोदी लिपि को देवनागरी में लिप्यंतरित कर सकता है। यह मॉडल डिजिटल इंडिया, भारतजीपीटी और वैश्विक सांस्कृतिक डिजिटलीकरण जैसे मिशनों को नया आयाम देता है। ‘ऐतिहासिक लिपियों से आधुनिक दृष्टि’ नामक इस परियोजना के अंतर्गत विकसित एमओएससीनेट (MOSCNet) मॉडल, विज़न-लैंग्वेज तकनीक पर आधारित है, जो मध्यकालीन पांडुलिपियों को डिजिटली रूपांतरित करने में सक्षम है। इसके साथ प्रस्तुत एमओडिट्रांस (ModiTrans) डेटासेट में शिवकालीन, पेशवेकालीन और अंगलाकालीन युगों की…

Read More

रुड़की (फरमान मलिक) रुड़की ब्लाक प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन अध्यक्ष श्रवण चौधरी के नेतृत्व में देहरादून में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ग्राम पंचायतों से जुड़े कई अहम मुद्दों से अवगत कराया और केंद्र सरकार तक किसानों की समस्याएं पहुंचाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित एक पत्र सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा, जिसमें मनरेगा द्वारा संचालित सूक्ष्म सिंचाई सुविधा को हरिद्वार जिले में पूर्व की भांति पुनः चालू करने की मांग की गई। प्रधानों ने कहा कि यह योजना किसानों…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मालिक) हरिद्वार की पावन नगरी इस समय शिवभक्ति के रंग में रंगी हुई है। श्रावण माह के चलते कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों की संख्या में शिवभक्त दूर-दूर से पैदल, बाइक और ट्रकों के काफिलों के साथ हरिद्वार पहुंचे और पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही हर की पौड़ी पर “बोल बम” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िए हाथों में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। कोई…

Read More

देहरादून: (फरमान मलिक) सचिवालय में आयुष, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए। हर मरीज को मिले संवेदनशील व्यवहारबैठक में विशेष तौर पर यह कहा गया कि अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज और उनके परिजनों के साथ आदर और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। मेडिकल स्टाफ के व्यवहार को लेकर कोई नकारात्मक शिकायत सामने न आए, इसके लिए सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्तर…

Read More