Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम गुरुवार को पिरान कलियर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत हज़रत साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश और प्रदेश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ की। दरगाह परिसर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड राज्य हज समिति के पूर्व सदस्य अकरम साबरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद फरजाना बेगम ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह में चादर पेश की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल आध्यात्मिक और सूफियाना रंग में डूबा रहा। चादरपोशी के बाद फरजाना बेगम अकरम…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) नगर पंचायत पाडली गुर्जर क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही और सुपरवाइज़र मुकीम की उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। सफाई कर्मचारियों के ख़राब प्रदर्शन और सुपरवाइज़र की ओर से किसी प्रकार की निगरानी न किए जाने की शिकायत अब आधिकारिक रूप से दर्ज की गई है। स्थानीय निवासी और वार्ड संख्या 5 के ब्लॉक अध्यक्ष मोनिस परवेज़ की अगुवाई में कई नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपी है। पत्र में बताया गया है कि वार्ड 5 की गलियों और नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही,…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) कोतवाली नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने एक महिला को पांच वर्षीय मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मीना देवी पत्नी दानवीर के रूप में हुई है, जिसने पड़ोसी के बच्चे को पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाया। घटना 16 जुलाई की है जब वादी जगपाल, निवासी ग्राम कबूलपुर (जिला पीलीभीत, यूपी) जो वर्तमान में रीठा मंडी, देहरादून में रह रहे हैं, ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पड़ोसी दानवीर की पत्नी मीना देवी ने उनके 5 वर्षीय बेटे…

Read More

रानीपुर : (फरमान मलिक) कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग में शामिल सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर जैसे इलाकों से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: गैंग के सरगना सुखदेव और उसके साथी नितिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अलग-अलग जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें झाड़ियों में छिपा देते थे। टिबड़ी के जंगलों में…

Read More

बहादराबाद : (फरमान मलिक) पथरी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या के पीछे का राज आखिरकार खुल गया है। यह सनसनीखेज वारदात मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन और पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच करते हुए आरोपी महिला रीना और उसके प्रेमी सलेक को दबोच लिया। हत्या की कहानी:14 जुलाई को अंबूवाला निवासी 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक प्रदीप का शव आम के बाग…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) मनरेगा योजना में सामने आई अनियमितताओं पर हरिद्वार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जांच के बाद ग्राम गढ़ और आन्नेकी, विकास खंड बहादराबाद में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र सैनी और प्रमोद सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। जांच में दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध और जिम्मेदार पाई गई, जिसके आधार पर यह अनुशासनात्मक कदम उठाया गया। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों को अन्य विकास खंडों से संबद्ध रखा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और लेन-देन पर निगरानी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब कोई भी सरकारी कर्मचारी अगर ₹5000 से अधिक की कोई वस्तु खरीदता है — चाहे वह टीवी, फ्रिज, एसी या अन्य कोई सामान हो — तो उसे पहले अपने विभागीय अधिकारी को इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा। सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे ‘उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2022’ का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा गया…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) कनखल थाना क्षेत्र के ऋषिकुल तिराहे पर महिला से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 15 अज्ञात कांवड़ यात्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह के अनुसार, रविवार देर रात एक महिला की स्कूटी से मामूली टक्कर होने के बाद कुछ कांवड़ियों ने उसे रास्ते में ही घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) सिडकुल थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से संगीता ग्रामोद्योग संस्था का नवीनीकरण कराए जाने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता मुरली मनोहर, निवासी सर्राफा गली ज्वालापुर, ने बताया कि वे उक्त संस्था में मंत्री पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, बीती 9 अप्रैल को जब वह किसी कार्यवश कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद पहुंचे, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनकी समिति का नवीनीकरण हो चुका है — और वह भी…

Read More

CBI Trap in Uttarakhand: (फरमान मलिक) उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी डाकघर में तैनात इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह रिश्वत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगी गई थी। क्या है पूरा मामला? बागेश्वर के खेती गांव निवासी सुरेश चंद की नाचनी बाजार में ‘ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम से एक दुकान है। वर्ष 2020 में उन्होंने PMEGP योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र,…

Read More