- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Author: Haridwar Times
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व इस बार पिरान कलियर स्थित बिजली घर परिसर में एक विशेष संदेश के साथ मनाया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम को केंद्र में रखकर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस विशेष अवसर पर बिजली घर परिसर में नीम, पीपल, आंवला, अशोक जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों को लगाया गया। कार्यक्रम में एसडीओ अनीता सैनी के नेतृत्व में एक्शन अनिल मिश्रा, जेई फेजल, जेई सतीश, जेई राहुल गिरी सहित कई अन्य अधिकारी…
धनौरी : (फरमान मलिक) उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं में शामिल हरेला पर्व को धनौरी पी.जी. कॉलेज में इस वर्ष एक विशेष सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश के साथ मनाया गया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के बैनर तले छात्रों ने “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण कर न सिर्फ पर्यावरण, बल्कि मातृत्व को भी एक नई श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. अंकुर नेहरा के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर एवं विभिन्न क्षेत्रों – कलियर, रुड़की, बहादराबाद आदि में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग…
बहादराबाद : (फरमान मलिक) तिरछा पुल के पास तेज बारिश के चलते मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया था, जिससे वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पानी भरने से न सिर्फ पैदल चल रहे श्रद्धालु प्रभावित हुए, बल्कि यातायात भी बाधित हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया। उनकी सतर्कता और सक्रिय नेतृत्व में जल निकासी की प्रक्रिया तुरंत खुद शुरू की। कुछ ही देर में पानी हटाकर रास्ते को दोबारा सुचारु…
पिथौरागढ़ : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और नदी में समा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राहत कार्य जारी हादसे के बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और परिवहन विभाग को…
रुद्रप्रयाग : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में एक शिक्षक को फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर नौकरी करने के आरोप में 5 साल की सजा सुनाई गई है। लक्ष्मण सिंह रौथाण को न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। क्या था मामला? रौथाण पर आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2003 की फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। जांच में पता चला कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से उनके नाम से कोई भी बीएड डिग्री जारी नहीं की गई…
लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर के टांडा महतौली गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब खेतों में एक 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर को देखकर तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़कर बोरे में रखा और उसे जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेंज अधिकारी…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कांवड़ मेला-2025 के दौरान हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक भारी कांवड़ न उठाएं और ऋषि-मुनियों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलें। राज्यपाल ने डामकोठी में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मेला विश्व में अद्वितीय है, जहां 13 दिनों में…
पिरान कलियर/हरिद्वार: (फरमान मलिक) सावन के पवित्र महीने में जहां कांवड़ियों की भीड़ हरिद्वार की गलियों में उमड़ रही है, वहीं पिरान कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत एक ऐसी कहानी लिखी, जो कानून के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल बन गई। पुलिस ने न केवल तीन बहरूपी बाबाओं को गिरफ्तार कर कांवड़ मेले की शांति सुनिश्चित की, बल्कि 20 साल से लापता एक व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाकर आंसुओं भरी खुशी की तस्वीर भी पेश की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किए गए ऑपरेशन कालनेमी के तहत, हरिद्वार पुलिस ने सावन कांवड़ मेला…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने सावन कांवड़ मेला 2025 के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 जुलाई को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान तीन बहरूपी बाबाओं को गिरफ्तार किया, जो कांवड़ियों के भेष में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसे कृत्यों के जरिए लोगों को ठग रहे थे। इन गतिविधियों से क्षेत्र में भीड़-भाड़ और कांवड़ियों के उग्र होने की आशंका थी, जिसके चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जितेंद्र (40 वर्ष,…
ज्वालापुर: (फरमान मलिक) शिव विहार विकास समिति, आर्य नगर, ज्वालापुर ने हरिद्वार-ज्वालापुर रोड पर कांवड़ियों को फल वितरित कर उनकी सेवा की। समिति के पदाधिकारी डॉ. के.पी.एस. चौहान, डॉ. एस.पी. चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, देवेंद्र रोहिला, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान और सतपाल दीवान इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से शामिल रहे। समिति के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. चौहान ने कहा कि श्रावण मास में की गई जनसेवा भगवान शिव को समर्पित होती है। उन्होंने सभी से इस पवित्र माह में सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
