Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान

February 13, 2026

भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज

February 13, 2026

रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान
  • भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज
  • रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल
  • शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार
  • खेड़ाजट फायरिंग कांड में पुलिस का कसता शिकंजा, फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों संग पहुंची टीम
  • मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार
  • आईआईटी छात्र की तलाश में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी पहुंचे मौके पर; बड़े स्तर पर सर्च अभियान
  • लिव-इन में रह रही छात्रा की प्रसव के बाद मौत, अब अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इनकार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

पिरान कलियर बिजली घर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 16, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व इस बार पिरान कलियर स्थित बिजली घर परिसर में एक विशेष संदेश के साथ मनाया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम को केंद्र में रखकर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस विशेष अवसर पर बिजली घर परिसर में नीम, पीपल, आंवला, अशोक जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों को लगाया गया। कार्यक्रम में एसडीओ अनीता सैनी के नेतृत्व में एक्शन अनिल मिश्रा, जेई फेजल, जेई सतीश, जेई राहुल गिरी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर अपने हाथों से पौधारोपण किया और धरती मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

एसडीओ अनीता सैनी ने इस अवसर पर कहा — “हरेला केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम न केवल पर्यावरण के प्रति चेतना जगाती है, बल्कि हर व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है।”

कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक्शन अनिल मिश्रा ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से विभागीय टीम में सामूहिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। वहीं जेई फेजल और जेई सतीश ने इसे भविष्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि “हरियाली केवल पर्यावरण की नहीं, बल्कि समाज की भी सुरक्षा है।”

कार्यक्रम का आयोजन सादगी, अनुशासन और उत्साह के साथ हुआ। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों ने स्वयं ली, ताकि लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में पेड़ बनकर ऑक्सीजन का स्रोत बनें।

इस अवसर पर “धरती माँ का ऋण चुकाओ – एक पेड़ माँ के नाम लगाओ” जैसे नारों ने सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प से भर दिया।

कार्यक्रम का समापन इस वाक्य के साथ हुआ – “हम पेड़ लगाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ सांस ले सकें।”

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleधनौरी पी.जी. कॉलेज में हरेला पर्व पर पर्यावरण के लिए नई पहल, “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर किया वृक्षारोपण
Next Article CBI का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया डाकघर का इंस्पेक्टर, योजना की सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगे थे 21 हजार रुपये

संबधित खबरें

रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल

February 13, 2026

खेड़ाजट फायरिंग कांड में पुलिस का कसता शिकंजा, फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों संग पहुंची टीम

February 12, 2026

मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार

February 12, 2026

आईआईटी छात्र की तलाश में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी पहुंचे मौके पर; बड़े स्तर पर सर्च अभियान

February 12, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.