Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान

February 13, 2026

भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज

February 13, 2026

रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान
  • भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज
  • रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल
  • शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार
  • खेड़ाजट फायरिंग कांड में पुलिस का कसता शिकंजा, फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों संग पहुंची टीम
  • मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार
  • आईआईटी छात्र की तलाश में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी पहुंचे मौके पर; बड़े स्तर पर सर्च अभियान
  • लिव-इन में रह रही छात्रा की प्रसव के बाद मौत, अब अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इनकार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

कांवड़ मेला-2025: राज्यपाल ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत, प्रशासन की तैयारियों को सराहा

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 15, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कांवड़ मेला-2025 के दौरान हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक भारी कांवड़ न उठाएं और ऋषि-मुनियों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलें।

राज्यपाल ने डामकोठी में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मेला विश्व में अद्वितीय है, जहां 13 दिनों में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कांवड़ यात्रा-2025 पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक तैयार की जाए, जिसमें तैयारियां, चुनौतियां और आस्था के सभी पहलुओं को शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी यात्रा में यादें, भावनाएं और प्रेरणा महत्वपूर्ण होती हैं। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुखद अनुभव के साथ लौटें। उन्होंने कहा कि जटिल समस्याओं का समाधान अक्सर सरल होता है, इसलिए उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित निदान स्थानीय स्तर पर किया जाए। उन्होंने ट्रैफिक नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार पर भी चर्चा की।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी जितेंद्र मेहरा सहित अन्य अधिकारियों ने यात्रा से जुड़े अनुभव और चुनौतियां साझा कीं। एएसपी जितेंद्र चौधरी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मार्ग, रूट प्लान और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

राज्यपाल ने डामकोठी में कार्यरत बावर्ची सुरेश रावत को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भक्ति और समर्पण अनुकरणीय है। पिछले वर्ष 15 दिनों में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए थे, जो एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यह शिव भक्तों की सेवा का सौभाग्य भी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि संकल्प और शक्ति का भाव दिखता है।

उन्होंने प्रशासन, पुलिस और समाजसेवियों के समन्वय की सराहना की और कहा कि सभी का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सफल बनाना है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह मेला 2027 में होने वाले कुंभ मेले का एक पूर्वाभ्यास है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक यात्री आ चुके हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एएसपी जितेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Article“20 साल की तलाश, आंसुओं भरी मुलाकात : ऑपरेशन कालनेमी में पुलिस का दोहरा कारनामा — 20 साल बाद बिछड़े बेटे को परिवार से मिलाया
Next Article लक्सर : टांडा महतौली गांव में 15 फीट लंबे अजगर ने मचाया हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

संबधित खबरें

शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार

February 13, 2026

मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार

February 12, 2026

ट्रांसफार्मर से उड़ा फेस, शिवलोक कॉलोनी फेस-2 के घरों में छाया अंधेरा

February 7, 2026

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 फरवरी से लागू रहेगा यातायात रूट डायवर्जन प्लान

February 3, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.