Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

रुड़की : UCC पोर्टल पर लिव-इन, विवाह और तलाक पंजीकरण अनिवार्य; नगर निगम ने शुरू किया जागरूकता अभियान, नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई

एक माह से अधिक समय से साथ रह रहे लिव-इन कपल्स के लिए अनिवार्य हुआ पंजीकरण..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 25, 2025

रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की नगर निगम में समान नागरिक संहिता (UCC) पोर्टल पर विवाह, तलाक और लिव-इन जैसे संबंधों के पंजीकरण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी ने की, जिसमें सीएससी वीएलई प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई भी सीएससी वीएलई शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक नहीं लेगा। पंजीकरण प्रक्रिया की जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा वार्ड स्तर पर कैंप, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कटआउट, पंपलेट वितरण और अन्य प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।

राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जो युगल एक माह से अधिक समय से लिव-इन संबंध में रह रहे हैं, उन्हें पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, विधवा या विधुर व्यक्तियों को भी पंजीकरण की अनिवार्यता के दायरे में लाया गया है।

बैठक में बताया गया कि पंजीकरण से पासपोर्ट, वीजा जैसी प्रक्रिया में सहूलियत मिलती है और यह सामाजिक सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। साथ ही, पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड बायोमेट्रिक सत्यापन, उपनाम में लचीलापन, त्रुटि सुधार की सुविधा जैसी कई तकनीकी सहूलियतें भी प्रदान की जाएंगी।

नगर क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक समय से रह रहे विवाहित या लिव-इन युगलों को भी अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने का निर्देश जारी किया गया है। PG संचालकों व मकान मालिकों को भी इस विषय में जागरूक करने का आह्वान किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी, नोडल अधिकारी यूसीसी एसपी गुप्ता, राजस्व अधिकारी गिरीश चन्द्र सेमवाल, कर अधीक्षक शैलेन्द्र रावत, कार्यालय अधीक्षक विनोद श्रेय और योजना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleगोल्डन ब्रिज इनवेस्टमेंट’ के जाल में फंसे डॉक्टर, वेबसाइट पर दिखाया झूठा मुनाफा, 46 लाख की साइबर ठगी
Next Article मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का गोरखधंधा, लक्सर पुलिस ने दबोचा तस्कर

संबधित खबरें

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026

रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

April 15, 2026

देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.