Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

“जमीन के लिए खूनी साजिश: प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर 5 लाख में कराई देवर की हत्या, गंडासे से किया कत्ल”

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 21, 2025

हरिद्वार/सिडकुल : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के शांत माने जाने वाले हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में रिश्तों की परिभाषा को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने ही देवर की बेरहमी से हत्या करवा दी। हत्या की वजह – ज़मीन की लालच और एक अवैध संबंध को जीने की ख्वाहिश।

यह कहानी है खालाटीरा गांव के नीटू की, जो अपनी रोज़मर्रा की मेहनत के बाद एक सामान्य ज़िंदगी जी रहा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिन रिश्तों पर वह विश्वास करता है, वही उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे।

18 जुलाई की वह काली रात

18 जुलाई की रात थाना सिडकुल क्षेत्र में डालूवाला मजबता गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नीटू पुत्र भूरी सिंह, निवासी ग्राम खालाटीरा, के रूप में हुई। सिर पर गहरे घाव थे — पुलिस को तुरंत शक हुआ कि यह कोई साधारण मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।

जांच में निकली प्रेम, लालच और साजिश की खौफनाक कहानी

20 जुलाई को मृतक के भाई राकेश (जो उस समय हैदराबाद में था) ने सिडकुल थाने में हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जब सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई तो सामने आई एक हैरान कर देने वाली साजिश।

मुख्य आरोपी छोटा उर्फ शाहिद और उसका साथी अकबर, दोनों हजारा ग्रांट के निवासी, पुलिस की पकड़ में आ गए। पूछताछ में उन्होंने जो बताया, उससे हर कोई सन्न रह गया।

जब रिश्ते बिकने लगे पांच लाख में…

आरोपी छोटा ने बताया कि उसकी जान-पहचान करीब डेढ़-दो साल पहले नीटू के बड़े भाई की पत्नी सोनिया से हुई थी। यह जान-पहचान धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। महिला का पति उस वक्त अपना मकान और जमीन बेचकर उसे लेकर हैदराबाद चला गया था। लेकिन सोनिया की नजर गांव में बची जमीन पर थी — जो अब उसके देवर नीटू के हिस्से में थी।

यहीं से शुरू हुई साजिश की नींव। सोनिया ने छोटे से कहा – “अगर तुम मेरे देवर को मार दोगे तो मैं गांव वापस आ जाऊंगी, तुम्हारे साथ रहूंगी… और हम दोनों एक साथ रह पाएंगे।” लालच और प्रेम में अंधे छोटे ने बिना देर किए हत्या की हामी भर दी। पांच लाख रुपये की सुपारी तय हुई, जिसमें उसका साथी अकबर भी शामिल हुआ।

हत्या की रात – एक सुनियोजित स्क्रिप्ट

17 जुलाई की रात, सोनिया ने हैदराबाद से फोन कर छोटे को चेताया – “अगर नीटू को जल्दी नहीं मारा, तो मैं गांव नहीं आऊंगी।” फिर योजना बनी — जावेद नाम के युवक से फोन लेकर नीटू को बुलाया गया, बहाने से।

रात को नीटू विक्की मोपेड से आया। छोटा, अकबर के साथ उसे लेकर निकला। रास्ते में सुनसान जगह पर विक्की रोकी गई। अकबर ने पहले दो बार गंडासे से वार किए। फिर छोटा ने चार-पांच बार वार कर नीटू का सिर कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। शव को वहीं छोड़ आरोपी फरार हो गए।

पुलिस का खुलासा और गिरफ्तारी

जांच के बाद पुलिस ने छोटा, अकबर और महिला सोनिया को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूरी योजना को प्रेम और लालच के जाल में फंसकर अंजाम दिया।

एक समाज के लिए आईना

यह मामला महज़ एक हत्या नहीं — बल्कि एक आईना है, जो दिखाता है कि जब इंसान अपने रिश्तों को बेच देता है, तो वो कितना गिर सकता है। यह एक प्रेम की विकृति है, जिसमें न इंसानियत बची, न रिश्ते।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleगंगा की लहरों में समर्पण की ड्यूटी: आर्मी के तैराकों ने 107 कांवड़ियों को डूबने से बचाया
Next Article BREAKING | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखा भावुक पत्र — स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

संबधित खबरें

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.