- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
- UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
Author: Haridwar Times
हरिद्वार: : (फरमान मलिक) डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने जिला चिकित्सालय के सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। यह शिविर 10 जुलाई से कांवड़ मेला समाप्ति तक 24 घंटे, तीन शिफ्टों (8-8 घंटे) में संचालित हो रहा है। देशभर से हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों को इस शिविर में प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंबी यात्रा और थकान से उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर वरदान साबित हो रहा है। कॉलेज के प्राचार्य…
देहरादून: (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में आयोजित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएससी के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले व्यक्तियों को सीएससी वी.एल.ई पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी डिजिटल क्रांति का प्रतीक है, जो देश के सुदूर गांवों तक पहुंच चुका है। यह न केवल लोगों का भरोसा जीत रहा है, बल्कि उनकी आकांक्षाओं को भी पूरा कर रहा है। सीएससी के जरिए शहरी सेवाएं गांवों तक एक क्लिक में उपलब्ध हो रही हैं, और ग्राम पंचायतें डिजिटल पंचायतों…
रुड़की: (फरमान मलिक) सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी जबरदस्तपुर में चार दिन पहले हुई मारपीट में घायल मोहर्रम अली उर्फ लालू की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या पुरानी रंजीश का नतीजा बताई जा रही है, जिसकी जड़ें पहले हुए एक विवाद में छिपी थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ समय पहले खेत में गोकशी को लेकर तीखा विवाद हुआ था। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इसी रंजीश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने मोहर्रम अली उर्फ…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में फर्जी बाबाओं के खिलाफ सरकार के सख्त अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए *25 कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें से *एक आरोपी बांग्लादेशी नागरिक भी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य साधु-संत के वेश में समाज को गुमराह करने वालों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाना है। 👤 विदेशी बाबाओं की आड़ में घुसपैठ! पकड़ा गया बांग्लादेशी व्यक्ति कथित रूप से *साधु…
लक्सर : (फरमान मलिक) कोतवाली लक्सर क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लगातार दबिश देने और सटीक सूचना के आधार पर की गई, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना 8 जुलाई की है, जब ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी शमशेर ने लक्सर पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव नहेन्दपुर सुठारी निवासी साहिब नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने IPC की धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस व पोक्सो…
“स्कॉर्पियो तोड़फोड़ और बवाल पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, वायरल वीडियो के आधार पर पांच आरोपी गिरफ्तार
रुड़की : (फरमान मलिक) कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ उपद्रवियों पर नकेल कस रही है। बेलड़ा गांव के पास एक स्कॉर्पियो वाहन को लेकर हुए विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कांवड़ियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम स्कॉर्पियो चालक का कांवड़ मार्ग को लेकर जल लेकर जा रहे कांवड़ियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़…
हरिद्वार : : (फरमान मलिक) श्रावण मास में हर साल आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा इस बार और भी व्यापक रूप में हो रही है। लाखों शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैनात है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए पुलिस विभाग ने कांवड़ मेला हेल्पलाइन सहित सभी ज़रूरी अधिकारियों और थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आमजन सीधा संपर्क कर सके। 🔹 कांवड़ मेला हेल्पलाइन नंबर…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 के लिए आवेदन 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 तक www.ukutet.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ukutet.com पर जाकर 5 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अनुसार, UTET 2025 का आयोजन 27 सितंबर 2025 को दो पालियों में होगा। पहली पाली में कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक अनुभव में बदल गई। दिल्ली निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि मार्च में उसकी फेसबुक पर एक युवक से पहचान हुई, जिसने खुद को अनुज नाम से बताया और शादी का वादा किया। 19 अप्रैल को युवक ने उसे हरिद्वार बुलाया, जहाँ वह अपनी छोटी बहन के साथ मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंची। वहां आरोपी और उसका रिश्तेदार उसे लेने पहुंचे और हरिद्वार लाकर होटल में दो कमरे बुक किए। रात के समय आरोपी ने बहन को बहाने से बाहर भेज दिया और…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में अब उन ढोंगी बाबाओं की खैर नहीं जो साधु-संत बनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए ऐसे फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो धार्मिक लिबास में लोगों को धोखा दे रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि यह ऑपरेशन ऐसे सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो धर्म की आड़ में महिलाओं व आम जनता को ठगने या बहकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया…
