Author: Haridwar Times

रुड़की : (फरमान मलिक) दिल्ली से हरिद्वार घूमने आई एक 23 वर्षीय महिला के साथ रुड़की में ई-रिक्शा चालक ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चालक ने बस स्टैंड छोड़ने के बहाने महिला को रेलवे ट्रैक के पास जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली युवती 10 जुलाई को बिना परिवार को बताए हरिद्वार घूमने आई थी। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह रुड़की पहुंची और दिल्ली जाने वाली बस के बारे में एक ई-रिक्शा चालक…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) देहरादून जिला अदालत में अब केवल पंजीकृत वकील ही वकीलों की वर्दी, यानी सफेद शर्ट, काली पैंट और काला कोट पहन सकेंगे। देहरादून बार एसोसिएशन ने यह नया नियम बनाया है ताकि कोर्ट परिसर में अनुशासन और पेशेवर माहौल बना रहे। एसोसिएशन के मुताबिक, कई बार गैर-अधिवक्ता, जैसे दलाल या मुंशी, वकीलों जैसी वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह करते हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा को नुकसान पहुंचता है। इस नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मुंशियों के लिए बार एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। यह नियम…

Read More

उत्तरकाशी: (फरमान मलिक) Naitwar Mori जलविद्युत परियोजना के अंतर्गत बैराज के ट्रैश रैक में भारी मात्रा में मलबा जमा हो जाने से जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही हेड लॉस में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए परियोजना प्रबंधन द्वारा बैराज की सफाई का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैश रैक की यह सफाई प्रक्रिया शनिवार, 13 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक की जाएगी। इस दौरान बैराज के गेट खोले जाएंगे ताकि जलस्तर को नीचे लाया जा सके। अनुमान है कि इस…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) देर शाम CCR भवन में कांवड़ मेले को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने की। 🔹 गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने आज की कांवड़ यात्रा के अच्छे और खराब अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। 🔹 जिलाधिकारी और एसएसपी ने संयम और धैर्य के साथ तय नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनी रहे। 🔹 उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह…

Read More

रूडकी ; (फरमान मलिक) कांवड़ मेला 2025 को शांतिपूर्ण और मर्यादित ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक ध्वनि और क्षमता वाले DJ सिस्टम लेकर आए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। CO मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 3 दर्जन से अधिक DJ मौके से हटवाकर वापस भिजवा दिए। ये सभी DJ तय ध्वनि सीमा, आकार और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कोई…

Read More

हरिद्वार, ज्वालापुर: नसद्दरपुर गांव के समीप एक किसान पिछले चार वर्षों से गंदे पानी की मार झेल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता अब खुलकर सामने आ गई है। अपनी फसलें लगातार बर्बाद होते देख जब कोई उपाय नहीं सूझा, तो परेशान किसान ने खुद ही गांव के निकासी पानी को रोकने की कोशिश की, जिसके विरोध में कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सुल्तानपुर निवासी वसीम अहमद पुत्र इस्लाम का खेत नसद्दरपुर गांव के नजदीक स्थित है। वसीम का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से गांव का गंदा पानी सीधे उसके खेत में छोड़ा जा…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात SDRF उत्तराखंड की मुस्तैदी और तत्परता ने शनिवार को तीन कांवड़ियों की जान बचा ली। गंगा स्नान के दौरान प्रेम नगर घाट और कांगड़ा घाट पर डूबते हुए तीन अलग-अलग युवकों को SDRF टीमों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। प्रेम नगर घाट पर बह गया था 16 वर्षीय युवकपहली घटना प्रेम नगर घाट की है, जहां उत्तर प्रदेश निवासी 16 वर्षीय आदर्श पुत्र प्रमोद गंगा स्नान करते हुए तेज बहाव में बह गया। घाट पर तैनात SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चंपावत और पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स जब्त की है। कुल 5 किलो 688 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। एमडीएमए को आमतौर पर ‘एमडी’ के नाम से जाना जाता है और यह एक खतरनाक सिंथेटिक ड्रग है, जो युवाओं में तेजी से फैल रही है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो इस खेप को सप्लाई…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर कोतवाली क्षेत्र में सरेआम एक युवक के पेट में चाकू घोंपने की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। घटना 8 जुलाई को रायपुर लक्सर निवासी खलील के पुत्र सोनू पर जानलेवा हमले के रूप में सामने आई थी। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बाजिद नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया…

Read More

रुद्रपुर : (फरमान मलिक) विदेश भेजने के नाम पर एक किसान से करीब 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने रुद्रपुर के एक ओवरसीज ऑफिस संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर, जिला रामपुर निवासी तजिन्दर सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसकी मुलाकात रुद्रपुर स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में संचालित एचटी ओवरसीज के संचालक सुमित जैन से हुई थी, जिसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया। आरोपी सुमित मूल रूप से लुधियाना, पंजाब का…

Read More