- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी चूक सामने आने के बाद सरकार ने पहली कठोर कार्रवाई की है। परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका और शिकायतों के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए निलंबन और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट के०एन० तिवारी (परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, हरिद्वार) को ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की हालिया परीक्षा में गड़बड़ियों और शिकायतों की जांच के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मामले की जांच अब विशेष जांच टीम (SIT) करेगी और इसकी पूरी निगरानी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए पूरे प्रदेश में एसआईटी की टीमें भेजी जाएंगी। एक माह के भीतर जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अतिरिक्त एसपी स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित यह टीम परीक्षा से जुड़ी हर शिकायत, तथ्य और सबूत को खंगालेगी। जांच…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) आमजन की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार की विभिन्न तहसीलों में तैनात पाँच राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। ज्ञातव्य है कि राजस्व परिषद उत्तराखंड, देहरादून द्वारा राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उपनिरीक्षकों (लेखपालों) को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इनमें से तीन को उद्यमसिंह नगर एवं नैनीताल जनपद में और पाँच को हरिद्वार जनपद में तैनाती दी गई है। हरिद्वार में तैनात निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश इस प्रकार हैं – * अनिल…
पिरान कलियर/धनौरी : (फरमान मलिक) धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार में दिनांक 20 सितंबर 2025 को “स्वच्छता ही सेवा–2025 स्वच्छोत्सव” अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 18 से 23 सितंबर तक चल रहे स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा रही। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता आधारित रहा, जिसमें कॉलेज के अनेक छात्र–छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। आयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकुर नेहरा और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहयोगी सहायक आचार्यगणों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों ने अपने लेखन के माध्यम से स्वच्छता को राष्ट्र सेवा…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की भूवैज्ञानिक टीम ने भीमगोड़ा क्षेत्र एवं रेलवे ट्रैक पर हो रहे भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण किया। सीनियर भूवैज्ञानिक डॉ. रुचिका टेंडन ने बताया कि यहां की पहाड़ी कमजोर चट्टानों (मड स्टोन) से बनी है, जिस कारण बार-बार भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित चट्टानों का परीक्षण कराया जाएगा और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उचित प्रबंधन व ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। भूवैज्ञानिक टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। इस योजना में वन विभाग,…
रुड़की : (फरमान मलिक) हरिद्वार पुलिस ने समय रहते बड़ी वारदात को टाल दिया। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद संदिग्ध हत्या मामले की शिकायतकर्ता पर हमला करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कोतवाली गंगनहर व सीआईयू की संयुक्त टीम ने रामनगर, रुड़की कोर्ट परिसर में छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल (.32 बोर), चार जिंदा कारतूस (.32 बोर) और पाँच कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए। वहीं, मौके से भागे दो संदिग्धों में से…
रुड़की/मंगलौर : (फरमान मलिक) मंगलौर थाना क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी रात लगभग सवा दस बजे भोजन करने के बाद घर से निकला था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा…
चमोली : (फरमान मलिक) चमोली जनपद के नन्दानगर क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी है। तहसील घाट क्षेत्रांतर्गत कुंतरी एवं धुरमा गाँव में भारी नुकसान की सूचना है। प्रशासन की ओर से अब तक कुल 10 ग्रामीणों के लापता होने की पुष्टि की गई है। डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँची हैं। SDRF टीम नन्दप्रयाग पहुँच चुकी है, वहीं NDRF भी गौचर से नन्दप्रयाग के लिए रवाना हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जानकारी दी…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद में सफाई अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास भवन रोशनाबाद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की तथा झाड़ियों की कटान भी की। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई…
रुड़की : (फरमान मलिक) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह चौक पर बने जीवनदीप नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और कुछ कमरों को लापरवाही और अव्यवस्थाओं के चलते सील कर दिया। वहीं भर्ती मरीजों को तत्काल सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया। चार दिन पहले हकीमपुर तुर्रा ग्राम निवासी एक मरीज ने अस्पताल प्रबंधन पर अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगाया था। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से अभद्रता भी की थी। शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और…
