Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दरगाह साबिर पाक, पिरान कलियर की प्रबंधक रजिया बेगम पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। देहरादून से 28 अक्टूबर 2025 को आई जांच रिपोर्ट में कई वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, दो ठेकेदारों से 10 लाख 88 हजार 578 रुपये की धनराशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है, जबकि 2 करोड़ 33…

Read More

भगवानपुर : (फरमान मलिक) बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर वंदे मातरम के सामूहिक गायन से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि जब भारत गुलाम था और अंग्रेजों का शासन था, तब अंग्रेज अधिकारियों ने सरकारी समारोहों में सरस्वती वंदना के स्थान पर गॉड सेव द क्वीन गीत गाना अनिवार्य कर दिया था। इससे आहत होकर डिप्टी कलेक्टर पद पर कार्यरत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इसका विकल्प तैयार करते हुए वंदे मातरम गीत की रचना की। उन्होंने बताया कि 150…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विदेश से आई धमकी भरी कॉल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के कड़े संज्ञान के बाद कलियर पुलिस और सीआईयू (क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। घटना के अनुसार, रवि कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम धनौरी, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार को मोबाइल नंबर +971542**** से धमकी भरी कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) पश्चिमी अंबर तालाब में हुए सोनू चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद की पुरानी रंजिश में अपने ही भाई के साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि बुधवार रात पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में स्थित बी.डी. सिगरेट के गोदाम में आग लगी थी, जिसमें 24 वर्षीय कुणाल पुंडीर की झुलसकर मौत हो गई थी। मृतक के अंतिम संस्कार में…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) भीम आर्मी ने एक बार फिर गुलज़ार चौधरी पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें पिरान कलियर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जिला अध्यक्ष हरिद्वार भीम आर्मी किरत कर्णवाल द्वारा की गई। संगठन के इस निर्णय का क्षेत्र में स्वागत किया जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुलज़ार चौधरी के नेतृत्व में संगठन ने पहले भी सामाजिक न्याय, जनहित और समानता के मुद्दों पर मज़बूती से काम किया था। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी ने संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे दलित, पिछड़े और वंचित समाज…

Read More

पिरान कलियर : भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून के सहयोग से सोमवार को हज कमेटी परिसर, पिरान कलियर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस विशाल शिविर में 1581 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि 45 यूनिट रक्तदान किया गया। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की, जिनमें जनरल फिजिशियन, सर्जन, ईएनटी, हड्डी, नेत्र, बाल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में 35 मरीजों को आगे की सर्जरी के लिए महंत इंद्रेश…

Read More

हरिद्वार: (फरमान मलिक) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं हैं। एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार के लिए रवाना हुईं जहां वह हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर हो रहा…

Read More

पिरान कलियर : पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव स्थित रतमऊ नदी में एक बार फिर अवैध खनन की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम् ज्ञापन और लगातार शिकायतों के बावजूद खनन माफिया दिन और रात के अंधेरे में पोपलैंड मशीनों और डंपरों के ज़रिये रेत की भारी मात्रा में उठान कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह खनन नदी के बिलकुल किनारे और जलधारा से कुछ ही मीटर की दूरी पर किया जा रहा है, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। “सरकारी नियमों के अनुसार नदी के दोनों ओर 500 मीटर…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले Run For Unity कार्यक्रम को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पूरे हरिद्वार सिटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत रूट प्लान जारी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा और कुछ क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा। नगर कोतवाली क्षेत्र में Run For Unity का रूट —तुलसी चौक, शिव मूर्ति चौक, बाल्मिकी चौक, पोस्ट ऑफिस तिराहा, चौकी हर की पैड़ी से होते हुए मालवीय द्वीप तक रहेगा।तुलसी चौक से कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) राज्य की कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सुराज सेवा दल ने बुधवार को राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से डीजीपी कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बीच में ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर धरना स्थल से जबरन हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग और बर्बरता का आरोप लगाया है। संगठन के अध्यक्ष…

Read More