- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
नई दिल्ली : (फरमान मलिक) देश की न्याय व्यवस्था में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ, जहां जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भारत समेत कई देशों के शीर्ष न्यायाधीश और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भूटान के मुख्य न्यायाधीश ल्योंपो नॉर्बू शेरिंग, ब्राजील के मुख्य न्यायाधीश एडसन फाचिन, केन्या की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मार्था कूम और केन्या सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस सुसान नजोकी भी शामिल रही। जस्टिस सूर्यकांत का…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दरगाह प्रबंधन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं और विवादों के बीच बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन सामने आया है। दरगाह की प्रबंधक रजिया बैग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी को सौंपा। हाल ही में दरगाह प्रबंधन पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे। इसी आधार पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने 8 नवंबर को रजिया बैग को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि प्रशासन…
रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की में पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्ज़े से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शेयर मार्केट में लगातार हुए भारी नुकसान और बढ़ते कर्ज़ को पूरा करने के लिए वह चोरी करने लगा था। कोतवाली रूड़की में एक परिवार ने तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं, जिसके आधार पर मुकदमा…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परीक्षा परिणाम विषयवार घोषित कर दिया है। चयनित 142 विशेषज्ञ चिकित्सकों को अब प्रदेश के अलग–अलग मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही प्रथम तैनाती दी जाएगी। इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर में आज सोहलपुर रोड स्थित गोल्डन टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार की धर्मपत्नी सोनिया शर्मा ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। शोरूम के ऑनर गोल्डन भाई ने बताया कि दिवाली के अवसर पर ग्राहकों के लिए एक लक्की ड्रा स्कीम शुरू की गई थी, जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी व अन्य सैकड़ों उपहार देने का वादा किया गया था। उद्घाटन समारोह के दौरान सोनिया शर्मा ने सार्वजनिक मंच पर लक्की ड्रा…
रुड़की : (फरमान मलिक) पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–एक रूड़की में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें ज्ञान-विज्ञान की दुनिया से जोड़ना रहा। मेले में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग के बच्चों को चित्रों और कहानियों से सजी किताबों ने आकर्षित किया, जबकि माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने विज्ञान, साहसिक कथाओं और विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने हिंदी–अंग्रेजी साहित्य, इतिहास…
नई दिल्ली : (फरमान मलिक)सऊदी अरब में सोमवार को मक्का से मदीना जा रही उमराह यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से भीषण रूप से टकरा गई, जिसमें 40 से अधिक भारतीय नागरिकों की मौत की आशंका जताई गई है। हादसा मुफ़्रिहात इलाके में हुआ, जहां टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री मौके पर ही झुलसकर दम तोड़ बैठे। रिपोर्टों के अनुसार बस में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री सवार थे, जिनमें महिलाओं और बच्चों की भी मौजूदगी बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश को जल्द ही 287 नए चिकित्सक मिलने जा रहे हैं। इसके लिए राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 20 नवम्बर 2025 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 तय की गई है। चयन बोर्ड के अनुसार, इन पदों में 231 सामान्य भर्ती और 56 बैकलॉग पद शामिल हैं। कुल 287 पदों में से 141 अनारक्षित, 70…
सिडकुल/हरिद्वार : (फरमान मलिक) दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की हुई है। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस द्वारा किर्बी चौक पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी चिन्मय चौक की ओर से एक काली स्कॉर्पियो (नंबर UK08AP7766) लाल-नीली बत्ती और हूटर बजाते हुए आती दिखाई दी। पुलिस ने जब वाहन को रोका और जांच की, तो पता चला कि स्कॉर्पियो चला रहा व्यक्ति शिवम निवासी टिबड़ी है, जो वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन…
रुड़की : (फरमान मलिक) फायर यूनिट रुड़की की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। गणेश चौक से लंढौरा की ओर जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में वाहन के केबिन की वायर फिटिंग और आगे के दोनों टायर जलकर खाक हो गए, जबकि पिछले टायरों और डीजल टैंक को भीषण विस्फोट से फायर यूनिट की…
