Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : रहमतपुर गांव में स्थित शिव मंदिर की जमीन लगभग 25–30 साल बाद अवैध कब्जे से मुक्त हो गई। बुधवार को चकबंदी विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पैमाइश कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को भी शिव मंदिर की जमीन की पैमाइश ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई थी, लेकिन कब्जाधारी पक्ष ने जमीन छोड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद गांव के लोगों ने लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। श्याम सुंदर…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर विभाग द्वारा लिया गया है, ताकि वे पात्र लोग भी योजना का लाभ ले सकें जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने रेखा आर्य के सामने यह समस्या रखी थी कि निर्धारित तिथि 30 नवंबर तक वे आवेदन नहीं कर सके। इस पर मंत्री ने आवेदन अवधि बढ़ाने का निर्देश…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) की वार्षिक आम सभा रविवार को श्री गार्डन, रुड़की में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। निर्विरोध हुए इन चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस शर्मा और महामंत्री पद के लिए मोनू शर्मा का चयन किया गया। बैठक में उत्साह, सौहार्द और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। चुने गए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में आरिफ नियाजी, सचिव पद पर सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष पद पर शहजाद राजपूत चुने गए। वहीं निदेशक मंडल में चौ. अनवर राणा, प्रवेज़ आलम, देशराज…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात में ताबड़तोड़ छापेमारी की। 29 नवंबर को हद्दीपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने टीम बनाकर सोहलपुर रोड पर खनन के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खनन सामग्री लेकर जा रहे तीन वाहनों को पकड़ा, जिनमें मिट्टी और रेत भरी हुई थी। पकड़े गए वाहनों में UP12BH9559 ट्रैक्टर-ट्रॉली (चालक इसरार पुत्र हबीब, निवासी ग्राम तेल्लीवाला), UK17U2383 ट्रैक्टर-ट्रॉली (चालक मोहित पुत्र महेंद्र, निवासी बेडपुर) और UK14CA9045 डंपर (चालक…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) शादी समारोह में जा रहे एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक की लिफ्ट देने की भलाई उनकी जान ले गई। कनखल के जमालपुर कला निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह, जो वर्ष 2013 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, शनिवार देर रात अपने बेटे यशपाल के साथ रोशनाबाद जा रहे थे। जटवाड़ा पुल के पास एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। कुछ ही दूरी चलने के बाद उस युवक ने अचानक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना…

Read More

खानपुर : (फरमान मलिक) मुंबई की सुप्रतिष्ठित संस्था रंगोत्सव सेलिब्रेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 18 छात्राओं को गोल्ड, 10 छात्राओं को सिल्वर और 09 छात्राओं को ब्रॉन्ज मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विजयी छात्राओं का कॉलेज प्रबंधन द्वारा सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। इनमें से 18 छात्राएं अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। कॉलेज प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता और प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि कला अध्यापिका वंदना जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीटिंग कार्ड,…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) अवैध खनन पर सख्त नियंत्रण और रोकथाम के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ के आदेश पर 24–25 नवंबर की रात्रि में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन में उपयोग हो रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए और उन्हें संबंधित थानों व कार्यालयों में सुपुर्द किया गया। टीम ने ग्राम बुक्कनपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, जिसे चौकी लंढौरा में जमा कराया गया। वहीं गढ़ नगला इमरती से पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को तहसीलदार आवास पर सुपुर्द किया गया। ग्राम रामपुर से पकड़ी गई एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली गंगनहर में…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) नशा मुक्त देवभूमि–2025 अभियान के तहत कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए एक और सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने 74 वर्षीय नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 102 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को झुग्गी-झोपड़ी, आरिफ होटल के पास से रैबर अली उर्फ चांद बाबा, पुत्र हाजी सकूर, निवासी अफदाल साहब रोड, झुग्गी-झोपड़ी कलियर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। 24 नवंबर को दरगाह और पिरान कलियर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को कई ऐसे लोग मिलें, जो बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना जैसी गतिविधियां दिखाकर भीड़ आकर्षित कर रहे थे। उनके इस कृत्य से जायरिन और स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति बनने की आशंका थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके से सभी 20 भेषधारी बाबाओं को धारा 172(2) BNSS…

Read More

मुंबई : (फरमान मलिक) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से घर पर इलाज करा रहे थे, जबकि हालत बिगड़ने पर कुछ समय पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक खराब होने की खबर आई और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इसके बाद सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा समेत कई बड़े स्टार अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानने आए थे। पीएम मोदी ने भी बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को श्रंद्धाजलि दी है। आपको बता दे बीच में धर्मेंद्र के निधन की…

Read More