Author: Haridwar Times

रुड़की : (फरमान मलिक) 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय, रूड़की परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री दीपक रामचंद्र शेट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), रूड़की के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके संघर्ष और योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार शुक्ला, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार (रूड़की…

Read More

रुड़की : निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए संचालित प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (प्री-एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्टर मैपिंग में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट को 16 नेशनल वोटर डे के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक अधिकारी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि तहसील रुड़की की संपूर्ण निर्वाचन टीम का सामूहिक प्रयास है। इसमें निर्वाचन कार्यालय, राजस्व विभाग, बीएलओ, सुपरवाइज़र, डाटा टीम एवं फील्ड स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिकों…

Read More

ज्वालापुर : ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति सौदे के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित शाहबाज़ पुत्र शाकिर अली निवासी मोहल्ला हज्ज़ाबान, ज्वालापुर ने थाना कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराते हुए आसमा उर्फ आसमा अनुराधा पत्नी सुल्तान अली उर्फ विक्की पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2023 में आसमा उर्फ आसमा अनुराधा से 17.50 लाख रुपये में संपत्ति का सौदा तय हुआ था, जिसमें 3 लाख रुपये बयाना के तौर पर दिए गए थे। शेष रकम 11 सितंबर 2025 को रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। लेकिन…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि मात्र 9 वर्ष की होनहार बालिका अनिष्का शर्मा ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता खेलो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। अनिष्का शर्मा, सुपुत्री संदीप शर्मा, निवासी ग्राम बहादुरपुर-जट, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में रहमतपुर प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ खेल भावना और उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल युवाओं को नशे और गलत राह से दूर रखता है, साथ ही आपसी भाईचारा और अनुशासन सिखाता है। ऐसे आयोजन गांव की सकारात्मक पहचान बनाते हैं। इस प्रीमियर लीग के सफल आयोजन की ज़िम्मेदारी वसीम अंसारी और शावेज़ मलिक द्वारा निभाई जा रही है। दोनों आयोजकों ने बताया…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) नगर निगम रुड़की की महापौर अनीता देवी अग्रवाल द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत नगर के सभी 40 वार्डों में विशेष शिविर लगाए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों की समस्याएं सीधे सुनकर उनका समाधान किया जा सके। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 1 और 2 के नागरिकों की समस्याएं सुनने के लिए मकलपुर चुंगी के पास विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने स्वयं लोगों…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेते हुए गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं में ही विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है। गृह मंत्री ने कहा कि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा और समानता, संस्कृति, एकता व अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) नवाचार, उद्यमिता और वैश्विक प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूती देने की दिशा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने AccelESG इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। AccelESG एक अग्रणी मंच है, जो प्रौद्योगिकी वाणिज्यीकरण, स्टार्ट-अप्स और उद्योग–शैक्षणिक साझेदारियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस समझौते का उद्देश्य डीप-टेक नवाचार, स्टार्ट-अप मेंटरिंग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और बाज़ार-उन्मुख अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करना है। प्रो. अभ्यानंद सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में संपन्न यह साझेदारी प्रारंभिक चरण के उपक्रमों को समर्थन देने, उद्योग-आधारित अनुसंधान को आगे बढ़ाने…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) हरीश चन्द्र शर्मा पुत्र सुनील शर्मा, निवासी B/142 शिवाजी कॉलोनी, ढंडेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार समय लगभग 15:00 बजे, शिव चौक बुचड़ी फाटक के पास श्मशान घाट क्षेत्र से वादी की रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 मोटरसाइकिल संख्या यूके17U 9544 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 25/2026 पंजीकृत किया गया। वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की को निर्देशित किया गया, प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय द्वारा…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सुराज सेवा दल संगठन की ओर से कलियर स्थित बेडपुर चौक कार्यालय पर एक दिवसीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख रमेश जोशी एवं इंतजार प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनता दरबार में क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। जनता को संबोधित करते हुए सुराज सेवा दल के प्रमुख रमेश जोशी ने कहा कि संगठन सदैव आम जनमानस की सेवा के लिए समर्पित है। बेडपुर चौक कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना…

Read More