- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
ज्वालापुर : (फरमान मलिक) मोबाइल स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंकुर शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी पूर्वी नाथ नगर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि अशोक टॉकीज के सामने दो अज्ञात युवकों ने उससे हाथापाई कर मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया जुटाते हुए चौधरी चरण सिंह घाट के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आज जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार की शाखा प्रबंधकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने की। बैठक में बैंक से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर एजेंडावार विस्तृत चर्चा की गई। सीडीओ ने जनपद की समितियों के पैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों, सचिवों व प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि 15 दिसंबर तक सभी समितियों का डे-एंड और ई-ऑडिट कराते हुए उन्हें ई-पैक्स में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही पाए जाने…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को पौराणिक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थल भीमगौड़ा कुण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से स्थल के रखरखाव, सफाई व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डीएम दीक्षित ने कुण्ड परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र का गहन अवलोकन करते हुए सौंदर्यकरण कार्यों की संभावनाओं पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित किया कि कुण्ड क्षेत्र के सौंदर्यकरण के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि यह धार्मिक धरोहर पर्यटन की दृष्टि से…
पिरान कलियर : पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में रतमऊ नदी क्षेत्र और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों द्वारा इस मुद्दे पर बीते सोमवार को ही जनसुनवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद खनन गतिविधियां आज भी खुलेआम जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक टीम के आश्वासन के बाद उम्मीद जगी थी कि कार्यवाही होगी, मगर हालात जस के तस हैं। दिन-रात पोकलैंड मशीन और डंपरों के जरिए रेत-मिट्टी की निकासी की जा रही है और इससे न केवल पर्यावरण…
मुंबई : (फरमान मलिक) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को नाराज़ कर दिया है। हाल ही में धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कई गलत दावे किए जा रहे थे, जिन पर हेमा मालिनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हेमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जो कुछ हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। कोई जिम्मेदार मीडिया संस्था किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में गलत खबरें कैसे फैला सकती है जो उपचार ले रहा है और धीरे-धीरे ठीक हो रहा है? कृपया परिवार की निजता और…
देहरादून : (फरमान मलिक) दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया है। उन्होंने हादसे में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के डीजीपी को प्रदेशभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी…
दिल्ली : (फरमान मलिक) दिल्ली के लाल किले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास आज दोपहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास का इलाका दहल उठा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इलाके को सुरक्षा कारणों से सील…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन, जिला योजना एवं यूसीसी के अंतर्गत चल रहे पंजीकरण कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने नगर निकायों में अपेक्षाकृत कम पंजीकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नवंबर माह में प्रगति नहीं बढ़ी तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। डीएम ने कहा कि जिन वार्डों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन क्षेत्रों के सभासदों एवं पार्षदों को सम्मानित किया जाए ताकि अन्य क्षेत्र भी प्रेरित हों। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने…
हरिद्वार: (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 31 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेजा गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अतिक्रमण, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति और सफाई जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से प्राप्त हुए। ग्राम भोगपुर की प्रधान संतोषी देवी ने टाडा भागमल रोड…
पिरान कलियर: (फरमान मलिक) कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर दो नए पत्रकार — इदरीश खान और मोहम्मद मुस्लिम ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष पंडित जावेद साबरी ने कहा कि क्लब पत्रकारों की एकता और जनहित की आवाज को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ज्वाइनिंग प्रक्रिया अभी एक माह तक जारी रहेगी ताकि क्षेत्र के और भी सक्रिय पत्रकार संगठन से जुड़ सकें। महामंत्री जावेद अंसारी…
