Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार

April 16, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
  • देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा
  • अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षित स्वास्थ्य मानव संसाधन तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने शुरू की नई पहल

Haridwar TimesBy Haridwar TimesDecember 5, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील राज्य में आधुनिक, प्रशिक्षित और प्रमाणित स्वास्थ्य मानव संसाधन का विकास बेहद आवश्यक है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम–2021 के तहत उत्तराखण्ड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया को तेजी दी है। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि परिषद के गठन से न केवल शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि देशभर में प्रशिक्षित स्वास्थ्य मानव संसाधन तैयार करने में उत्तराखण्ड अहम भूमिका निभाएगा। परिषद की संरचना, आवश्यकताओं और कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए तलाश–सह–चयन समिति गठित की जाएगी, जो योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी।

स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को परिषद के सुचारू संचालन के लिए प्रारंभिक बजट, कार्यालय संरचना, तकनीकी सहयोग और मानव संसाधन की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिषद शीघ्र कार्य शुरू कर सके।

वर्तमान में उत्तराखण्ड में पैरामेडिकल शिक्षा पैरामेडिकल अधिनियम–2009 और स्टेट मेडिकल फैकल्टी के माध्यम से संचालित होती है। यहाँ स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 22 विषयों के पाठ्यक्रम चल रहे हैं। राष्ट्रीय अधिनियम लागू होने के बाद इन पाठ्यक्रमों को और अधिक कौशल–आधारित, मानकीकृत और रोजगारोन्मुख बनाया जाएगा। नए अधिनियम में कुल 10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मान्यता दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को व्यापक करियर अवसर और राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर पहचान मिलेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार नए अधिनियम के तहत पोषण विज्ञान, स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, क्लिनिकल साइकोलॉजी, डायलिसिस तकनीशियन, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन समेत कई आधुनिक विषय जोड़े जाएंगे। इससे राज्य के युवाओं को शोध, निजी और सरकारी क्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि यह कदम उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य शिक्षा और allied health services के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा और भविष्य में राज्य एक “हेल्थ एजुकेशन हब” के रूप में उभर सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड गुणवत्ता–आधारित स्वास्थ्य शिक्षा और हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट का मॉडल राज्य बने और देश को उन्नत स्वास्थ्य मानव संसाधन उपलब्ध कराए।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleरहमतपुर में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजस्व व खनन विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next Article चाचा की हत्या कर भतीजे ने रचा आत्महत्या का नाटक, पथरी पुलिस ने 48 घंटे में सच्चाई की उजागर

संबधित खबरें

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश

April 13, 2026

देहरादून में पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी, एक्सप्रेस-वे लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.