- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
लक्सर : (फरमान मलिक) सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर कलाम टीम फाउंडेशन उत्तराखंड ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन ने इसे सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया है। कलाम टीम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन आज़ाद ने कहा—“माननीय मुख्य न्यायाधीश ने अपनी मेहनत, लगन और योग्यता के बल पर समाज के तमाम बंधनों को तोड़कर सर्वोच्च न्यायिक पद हासिल किया है। उनपर हमला करना न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों के…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, विद्युत और राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में दर्ज प्रत्येक शिकायत का त्वरित और…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि अब मामला जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी गुलजार पुत्र गुलशेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे बाद में गलती समझकर तुरंत डिलीट कर दिया गया। इसके बावजूद, कुछ लोगों ने उस बात को मुद्दा बनाकर धमकियां देना शुरू कर दीं।…
देहरादून : (फरमान मलिक) प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में राशन डीलरों के भुगतान एवं अन्य समस्याओं को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, उत्तराखंड के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने लाभांश और भाड़े के भुगतान में हो रही देरी पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2024 तक के सभी लंबित भुगतान शीघ्र किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में समान रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। रेखा आर्या ने यह…
लक्सर : (फरजाना खातून) इंडियन रिपोर्टर क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा लक्सर में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मीडिया एकजुटता, जनहित पत्रकारिता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी फैजान शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की आँख और कान हैं, जो सच्चाई को उजागर करने के लिए हर परिस्थिति में डटे रहते हैं — यही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने आगे कहा कि अब लक्सर विधानसभा…
पिरान कलियर/धनौरी : (फरमान मलिक) हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और भारतीय जागरूकता समिति के सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जानकारी दी गई। राज्य परिवहन कर अधिकारी रविंद्र पाल सैनी ने कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इससे न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी होती है। यातायात पुलिस निरीक्षक संदीप नेगी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को…
रुड़की : (फरमान मलिक) रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3030 एवं 3080 द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अवेयरनेस एंड एलिमिनेशन सीपीएए के सहयोग से “प्रोजेक्ट होप” के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन आनंद स्वरूप आर्य बाल विद्या मंदिर, दिल्ली रोड, रुड़की में किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराना और बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कैंप के दौरान स्कूली छात्राओं को निःशुल्क वैक्सीन दी गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।…
देहरादून : (फरमान मलिक) जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने कहा कि तीन माह से अधिक लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाया जाए। साथ ही यह भी तय किया जाए कि शिकायतें सिर्फ निस्तारित न हों, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। उन्होंने हर माह की 5 तारीख तक शिकायतों पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी…
नई दिल्ली (फरमान मलिक) मध्य प्रदेश और राजस्थान में कथित रूप से कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने कहा है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की सिरप बिल्कुल नहीं दी जानी चाहिए। एडवाइजरी के मुताबिक, सामान्यत: 5 साल से कम उम्र के बच्चों को भी इन दवाओं की अनुशंसा नहीं की जाती है। किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर द्वारा सावधानीपूर्वक नैदानिक मूल्यांकन और सही खुराक का पालन करना आवश्यक है। सरकार…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) दयाल एंक्लेव में युवक की हत्या कर फरार हुए तीनों आरोपियों को कनखल पुलिस ने महज 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को थाना कनखल क्षेत्र के दयाल एंक्लेव में सुमित निवासी जगजीतपुर की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना पर थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की…
