Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

जनसुनवाई में 65 शिकायतें दर्ज, 28 का हुआ समाधान — डीएम बोले, समस्याओं के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं

"सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी के निर्देश
Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 6, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, विद्युत और राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में दर्ज प्रत्येक शिकायत का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं—
गुलशाना निवासी ग्राम बंदरजुड़ ने मकान निर्माण कार्य को लेकर वन विभाग द्वारा रोके जाने की शिकायत की, रणधीर सिंह निवासी नाथनगर ज्वालापुर ने खतौनी में आदेश दर्ज कराने का अनुरोध किया, जबकि इनामु अली निवासी हजारा ग्रंट ने खेत में जलभराव की समस्या रखी। इसी तरह पंकज सैनी ने रोड के बीच स्थित विद्युत पोल हटवाने, भूपेंद्र सैनी ने सिडकुल से बैरियर नं 6 तक अवैध अतिक्रमण हटवाने, और रेशमा निवासी डालूवाला कलां ने राशन कार्ड में हुई त्रुटि को सही करने की मांग रखी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना और उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का निष्पक्ष और तत्पर निस्तारण किया जाए ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर भी तत्परता के निर्देश
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक के दौरान भी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर दर्ज हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और आवेदनकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग, डीएसओ तेजबल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next Article सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश से देशभर में आक्रोश, कलाम टीम फाउंडेशन ने जताई कड़ी निंदा

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.