Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
लक्सर

इंडियन रिपोर्टर क्लब (रजि.) का भव्य कार्यक्रम आयोजित, प्रशासन से लेकर पत्रकारिता जगत तक — सैकड़ों हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

"इंडियन रिपोर्टर क्लब (रजि.) के मंच से उठा बदलाव और विश्वास का संदेश..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 6, 2025

लक्सर : (फरजाना खातून) इंडियन रिपोर्टर क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा लक्सर में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मीडिया एकजुटता, जनहित पत्रकारिता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी फैजान शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की आँख और कान हैं, जो सच्चाई को उजागर करने के लिए हर परिस्थिति में डटे रहते हैं — यही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने आगे कहा कि अब लक्सर विधानसभा में बदलाव की हवा चल चुकी है, और यह बदलाव विकास, पारदर्शिता एवं सच्चाई का प्रतीक होगा।

समाजसेवी फैजान ने अपने वक्तव्य में लक्सर के उप-जिलाधिकारी (SDM) सौरभ अस्वाल की कार्यशैली की सराहना की और कहा कि वे ऐसे अधिकारी हैं जो हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते हैं और न्याय दिलाने में तत्पर रहते हैं। ऐसे ईमानदार अधिकारी हमारे समाज की रीढ़ हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत जी के जनहित कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि लक्सर में विकास की जो नई दिशा उन्होंने दी है, वह जनता के विश्वास को और मजबूत करती है।

मीटिंग में शामिल प्रमुख अतिथि गण सौरभ अस्वाल (उप जिलाधिकारी, लक्सर), एसपी सिंह (जीएम, लक्सर शुगर फैक्ट्री), आनंद उपाध्याय (एडवोकेट), राजेश रस्तोगी (एडवोकेट) सहित सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में इंडियन रिपोर्टर क्लब (रजि.) के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम सौहार्द, एकजुटता और समाजहित के माहौल में सम्पन्न हुआ।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर, युवाओं को दी गई कानून और सुरक्षा की जानकारी
Next Article राशन डीलरों की समस्याओं का होगा समाधान, लाभांश और भाड़े का जल्द भुगतान करने के निर्देश – रेखा आर्या

संबधित खबरें

लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद

February 3, 2026

लक्सर की बेटी बनी क्षेत्र का गौरव : 9 वर्षीय अनिष्का शर्मा को गोल्ड जीतने पर अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने किया सम्मानित

January 23, 2026

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

December 5, 2025

खेतों में ट्यूबवेल मोटरों की तांबा वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा

December 5, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.