Author: Haridwar Times

लक्सर : (फरजाना खातून) पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आज लक्सर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा लक्सर के शिव चौक से शुरू होकर बाजार से होते हुए अकोढा खुर्द तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व कर रहे लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सैनिकों की बहादुरी और देश के प्रधानमंत्री के साहसिक कदम की सराहना की। उन्होंने कहा, “जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने…

Read More

हरिद्वार : (फरजाना खातून) एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर समाज को नशामुक्त करने के लिए जनपद स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच एएनटीएफ, ड्रग्स विभाग व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सराय में इमामबाड़ा चौक के पास रजत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रजत बब्बर को पुलिस हिरासत में लेकर नशीली दवाइयों व नशीले इंजेक्शनों के साथ-साथ ₹4200/- नगदी भी बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 253/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है। रजत बब्बर…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के भारतीय सेना के साहसिक कदम को उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा. इसकी जानकारी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने दी है. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शगुन काजमी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के मदरसों में अब ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. शगुन काजमी ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अभियानों और सेना के शौर्य से अवगत कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय…

Read More

देहरादून : (फरजाना खातून) मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मंगलवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। यहां कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना…

Read More

लक्सर : (फरजाना खातून) निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर चोर को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त तार को गलाकर, तांबा बेचने के फिराक में था। पुलिस न अभियुक्त के कब्जे से 02 बंडल साबूत व 02 बंडल गले हुये तार बरामद किए है। पुलिस के अनुसार नौशाद पुत्र लियाकत अली निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान से 18 मई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 6 बण्डल फिटिंग तार ग्रीस व कोस्टा कम्पनी चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी जिसके सम्बन्ध में थाने पर तत्काल अभियोग…

Read More

हरिद्वार : जगजीतपुर कनखल के पास 17 मई शनिवार की रात्री को कुछ युवकों द्वारा बस अड्डा पर आपस में मारपीट कर गुंडागर्दी की वीडियो वायरल पर संज्ञान लेते हुए कनखल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 06 युवकों को हिरासत में लेकर धारा 170 BNSS में कार्यवाही की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण

Read More

रुड़की : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने कम्पनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मकदुमपुर में प्रीमेट प्लावुड के नाम से फैक्ट्री है जिसमें चौंदाहेडी निवासी 45 वर्षीय जनक पुत्र धर्म सिंह काम कर रहा था। बताया गया है कि वह मशीन पर काम कर रहा था इसी दौरान एक प्लाई का टुकड़ा जनक के चेहरे पर लगा जो कि बेसुध हो गया। मौके…

Read More

Youtuber Jyoti Malhotra Arrested: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जहां पूरा देश एकजुट होकर देश और सेना के साथ खड़ा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी तत्व हैं, जो पाकिस्तान के हिमायती हैं। इन्हीं तत्वों में से एक और नाम निकलकर सामने आया है और वो है ‘ज्योति मल्होत्रा’ का। आप सोच रहे होंगे कि अब ये कौन है? अरे वही ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली लड़की। उसी का नाम है ज्योति मल्होत्रा। उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार,…

Read More

पिरान कलियर : उत्तराखंड में नशे की लत में पड़े युवाओं द्वारा बाइक चोरी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में कई युवकों को अलग-अलग मामलों में अरेस्ट भी किया गया है. लेकिन इसके बाद भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं पुलिस ने एक और ऐसे ही मामले का खुलासा किया है. जिसमें एक युवक नशे की लत पूरी करने के चलते बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था. यही नहीं युवक पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 15 मई को…

Read More

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. सभी देहरादून और हरिद्वार में नाम छिपाकर रह रहे थे. उत्तराखंड के देहरादून जिले में क्लेमेंटटाउन थाना के अंतर्गत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों से मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी पूछताछ कर रही है. रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि बांग्लादेशी नागरिक मुनीर ने भारतीय महिला से शादी की है. वहीं हरिद्वार में भारतीय…

Read More