- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें जल भराव, पेयजल, अतिक्रमण, विद्युत, सड़क और राशन कार्ड जैसे मुद्दे शामिल थे। डीएम ने मौके पर 15 शिकायतों का निपटारा किया, बाकी को संबंधित विभागों को सौंपा गया। प्रमुख शिकायतें: सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती:डीएम ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के धीमे निस्तारण पर जिला पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और लापरवाह सहायक विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) हर की पौड़ी क्षेत्र, शिव विश्राम गृह, अपर रोड में कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। चश्मे को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो व्यक्तियों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, मुकेश उर्फ झण्डू (34 वर्ष) और मुकेश उर्फ काणा (20 वर्ष), दोनों पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सरकारी अस्पताल, फतेहाबाद, थाना सदर, हरियाणा, को हिरासत में लिया है। पुलिस ने BNSS की धारा 126 (गलत तरीके से…
पिरान कलियर/हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड STF ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के सुबोध गैंग से जुड़े एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. राहुल उर्फ शाकिब पुत्र अब्दुल रफीक, मूल निवासी मौलवीबाड़ी अंडाचौक, थाना मधुबनी, जनपद पूर्णिया (बिहार), लंबे समय से फरार चल रहा था और हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा था। STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तारी “विशेष अभियान” के तहत हुई है, जो उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश में छिपे…
हरिद्वार (फरमान मलिक) कांवड़ मेला 2025 के दौरान ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक बाधा जैसी बढ़ती शिकायतों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने DJ संचालकों को सख़्त गाइडलाइन जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने पर केवल ऑपरेटर ही नहीं, बल्कि आयोजन समिति के ज़िम्मेदार पदाधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इसी क्रम में पुलिस ने प्रतिष्ठित DJ “कसाना” के मालिक उमेश कुमार को नोटिस जारी किया है। उन्हें गाइडलाइन पढ़कर सुनाई गई और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी गई। उमेश कुमार ने पुलिस को भरोसा दिलाया…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांवड़ मेला-2025 के दौरान रविवार को हरिद्वार के कांगड़ा घाट और प्रेम नगर घाट पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड की टीमों ने अद्भुत सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए गंगा नदी में डूबते 13 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया। SDRF की डीप डाइविंग टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। उनकी तत्परता से संभावित बड़े हादसे टल गए और श्रद्धालुओं की जान बच गई। 🔸 रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं की सूची: 🔸 कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम: 🔸 प्रेम नगर घाट पर तैनात…
देहरादून : (फरमान मलिक) प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के समर्थन में देहरादून में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के निर्माण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे प्रदेश की सवा करोड़ देवतुल्य जनता का सम्मान बताया, जिनकी सहभागिता से राज्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। सरकार द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में हाल ही में शुरू की गई…
रुड़की : : (फरमान मलिक) पर्यावरण संरक्षण और मातृ श्रद्धा को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत, एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल रुड़की क्लब द्वारा मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि हर पेड़ को एक माँ के नाम समर्पित कर मातृभक्ति का भी संदेश देना था। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने…
बहादराबाद : (फरमान मलिक) कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद थाना क्षेत्र में रोडवेज़ बस और पुलिस वाहन में की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये उपद्रवी न केवल आम जनमानस की सुरक्षा में बाधा बने, बल्कि सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(2), 132, 352, 191(2) व सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अभियोग दर्ज किया गया…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांवड़ मेले के दौरान जहां हरिद्वार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है, वहीं एक और उदाहरण सामने आया है जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। शनिवार को चंडी देवी पुल के बीचों-बीच एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। बाइक पर एक कांवड़िया सवार था, जो हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची हरिद्वार सीपीयू टीम ने बिना देर किए घायल को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसका उपचार शुरू हो सका। घायल कांवड़िये की पहचान रजत पुत्र सोमपाल, निवासी…
रुड़की : (फरमान मलिक) दिल्ली से हरिद्वार घूमने आई एक 23 वर्षीय महिला के साथ रुड़की में ई-रिक्शा चालक ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चालक ने बस स्टैंड छोड़ने के बहाने महिला को रेलवे ट्रैक के पास जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली युवती 10 जुलाई को बिना परिवार को बताए हरिद्वार घूमने आई थी। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह रुड़की पहुंची और दिल्ली जाने वाली बस के बारे में एक ई-रिक्शा चालक…
