- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
हरिद्वार : (फरमान मलिक) कनखल थाना क्षेत्र के ऋषिकुल तिराहे पर महिला से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 15 अज्ञात कांवड़ यात्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह के अनुसार, रविवार देर रात एक महिला की स्कूटी से मामूली टक्कर होने के बाद कुछ कांवड़ियों ने उसे रास्ते में ही घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) सिडकुल थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से संगीता ग्रामोद्योग संस्था का नवीनीकरण कराए जाने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता मुरली मनोहर, निवासी सर्राफा गली ज्वालापुर, ने बताया कि वे उक्त संस्था में मंत्री पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, बीती 9 अप्रैल को जब वह किसी कार्यवश कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद पहुंचे, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनकी समिति का नवीनीकरण हो चुका है — और वह भी…
CBI Trap in Uttarakhand: (फरमान मलिक) उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी डाकघर में तैनात इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह रिश्वत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगी गई थी। क्या है पूरा मामला? बागेश्वर के खेती गांव निवासी सुरेश चंद की नाचनी बाजार में ‘ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम से एक दुकान है। वर्ष 2020 में उन्होंने PMEGP योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र,…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व इस बार पिरान कलियर स्थित बिजली घर परिसर में एक विशेष संदेश के साथ मनाया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम को केंद्र में रखकर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस विशेष अवसर पर बिजली घर परिसर में नीम, पीपल, आंवला, अशोक जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों को लगाया गया। कार्यक्रम में एसडीओ अनीता सैनी के नेतृत्व में एक्शन अनिल मिश्रा, जेई फेजल, जेई सतीश, जेई राहुल गिरी सहित कई अन्य अधिकारी…
धनौरी : (फरमान मलिक) उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं में शामिल हरेला पर्व को धनौरी पी.जी. कॉलेज में इस वर्ष एक विशेष सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश के साथ मनाया गया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के बैनर तले छात्रों ने “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण कर न सिर्फ पर्यावरण, बल्कि मातृत्व को भी एक नई श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. अंकुर नेहरा के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर एवं विभिन्न क्षेत्रों – कलियर, रुड़की, बहादराबाद आदि में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग…
बहादराबाद : (फरमान मलिक) तिरछा पुल के पास तेज बारिश के चलते मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया था, जिससे वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पानी भरने से न सिर्फ पैदल चल रहे श्रद्धालु प्रभावित हुए, बल्कि यातायात भी बाधित हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया। उनकी सतर्कता और सक्रिय नेतृत्व में जल निकासी की प्रक्रिया तुरंत खुद शुरू की। कुछ ही देर में पानी हटाकर रास्ते को दोबारा सुचारु…
पिथौरागढ़ : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और नदी में समा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राहत कार्य जारी हादसे के बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और परिवहन विभाग को…
रुद्रप्रयाग : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में एक शिक्षक को फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर नौकरी करने के आरोप में 5 साल की सजा सुनाई गई है। लक्ष्मण सिंह रौथाण को न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। क्या था मामला? रौथाण पर आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2003 की फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। जांच में पता चला कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से उनके नाम से कोई भी बीएड डिग्री जारी नहीं की गई…
लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर के टांडा महतौली गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब खेतों में एक 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर को देखकर तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़कर बोरे में रखा और उसे जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेंज अधिकारी…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कांवड़ मेला-2025 के दौरान हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक भारी कांवड़ न उठाएं और ऋषि-मुनियों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलें। राज्यपाल ने डामकोठी में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मेला विश्व में अद्वितीय है, जहां 13 दिनों में…
