- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 लाख 85 हजार रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पीड़ित का आधार कार्ड और एक बैग बरामद किया गया है। कोतवाली लक्सर क्षेत्र निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया था कि बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मंगलवार को परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल सत्यापित चालक और सत्यापित ई-रिक्शा ही सड़कों पर संचालित हों, ताकि अवैध और अनियंत्रित…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय में रिंग रोड पैकेज-1 के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से चल रहे धरने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक विशाल गोयल एवं उनकी टीम को धरना स्थल पर बुलाकर वार्ता की। वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि वर्तमान में रिंग रोड के दोनों ओर बसे ग्रामीणों को सड़क पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिंग रोड पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं…
देहरादून : (फरमान मलिक) कालसी क्षेत्र में कुवाणू – मीनस मार्ग पर कुवाणु के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेरवा से पांवटा साहिब की ओर जा रही हिमाचल रोडवेज की बस संख्या HP66A-2588 अनियंत्रित होकर कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी और डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में रविदास जयंती के पावन अवसर पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक शानदार मिसाल पेश की। इस मौके पर उन्होंने आमजन के लिए केले, समोसे और ठंडे का आयोजन कराकर यह संदेश दिया कि इंसानियत, बराबरी और आपसी प्रेम ही समाज की असली पहचान है। कार्यक्रम में हर वर्ग, हर समुदाय के लोग शामिल हुए। बिना किसी भेदभाव के सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और रविदास जी के विचारों को याद किया। आयोजन का माहौल पूरी तरह…
मंगलौर : (फरमान मलिक) अगर विकास की नीयत साफ हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो गांवों की तस्वीर कैसे बदली जा सकती है, इसका जीता-जागता उदाहरण विधानसभा मंगलौर का ग्राम पीरपुरा बन चुका है। बीते तीन वर्षों में गांव में हुए विकास कार्यों ने पीरपुरा को एक नई पहचान दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के बाद यह गांव का सबसे स्वर्णिम और ऐतिहासिक दौर है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान ग्राम प्रधान मुजफ्फर और इंतजार के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं देखे गए। प्रधान पद की शपथ लेने के बाद से गांव…
Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह डिप्टी CM अजीत पवार की एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गई। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की DGCA ने मौत की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी CM अजीत पवार जिला परिषद चुनावों की सभा के लिए बारामती आए थे। लैंडिंग के समय विमान रनवे से उतर गया और पूरी तरह जल गया। हादसे में अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और…
रुड़की : (फरमान मलिक) आज 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुल जटवाड़ा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में भव्य रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली, कार्यालय इंचार्ज रहीस अंसारी, दिक्षांत शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सम्मानित साथी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक दिन…
मंगलौर : (फरमान मलिक)ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ढाढेकी में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी आदिल फ़रीदी व सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव व ग्राम पीरपुरा से प्रधान मौ इंतजार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण समाजसेवी आदिल फरीदी, पीरपुरा ग्राम प्रधान मौ इंतजार विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मौ उस्मान एवं कार्यक्रम समन्वयक जावेद अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि आदिल…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) आज पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहमतपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व राज्यमंत्री हाजी शहीद हसन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम प्रधान उजमा नसीम अहमद, ग्राम पंचायत के सदस्य एवं गांव के तमाम जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा वक्ताओं ने संविधान के महत्व, देश की एकता…
