Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

Run For Unity के दौरान हरिद्वार में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 30, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले Run For Unity कार्यक्रम को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पूरे हरिद्वार सिटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत रूट प्लान जारी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा और कुछ क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।

नगर कोतवाली क्षेत्र में Run For Unity का रूट —
तुलसी चौक, शिव मूर्ति चौक, बाल्मिकी चौक, पोस्ट ऑफिस तिराहा, चौकी हर की पैड़ी से होते हुए मालवीय द्वीप तक रहेगा।
तुलसी चौक से कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व ही रेलवे स्टेशन से शिव मूर्ति चौक आने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा।
शिव मूर्ति चौक से तुलसी चौक की ओर आने वाले वाहनों को बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि टिबड़ी ब्रहमपुरी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को चंडी चौक भेजा जाएगा।
पोस्ट ऑफिस तिराहा से हर की पैड़ी तक Zero Zone लागू रहेगा।

थाना कनखल क्षेत्र में रूट —
थाना कनखल, रामदेव पुलिया, देशरक्षक चौक से सतीकुंड तक रहेगा।
कार्यक्रम से पहले बंगाली मोड़ से कनखल की ओर आने वाले वाहनों को रोककर शंकराचार्य चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सिंहद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को सिंहद्वार पर ही रोक दिया जाएगा।

थाना श्यामपुर क्षेत्र में रूट —
नमामि गंगे घाट, हनुमान मंदिर तिराहा से चंडी घाट चौक तक रहेगा।
इस दौरान चंडी चौकी से चीला की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोका जाएगा।

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में रूट —
आर्यनगर चौक, दुर्गा चौक, कोतवाली ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल तक रहेगा।
आर्यनगर चौक से कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही जटवाड़ा पुल से आने वाले वाहनों को सिंहद्वार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

थाना बहादराबाद क्षेत्र में रूट —
सलेमपुर (लोहे का पुल), रानीपुर झाल, नहर पटरी, जटवाड़ा पुल तक रहेगा।
कार्यक्रम से पूर्व इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रूट —
रानीपुर कोतवाली, शॉपिंग कॉम्पलेक्स BHEL, डीपीएस से स्वर्ण जयंती पार्क तक रहेगा।
इस दौरान पूरे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

सिडकुल क्षेत्र में रूट —
CISF गेट, बैरियर नंबर 07 BHEL से स्वर्ण जयंती पार्क तक रहेगा।
कार्यक्रम से पहले ही इस मार्ग पर आने-जाने वाले ट्रैफिक को एकतरफा चलाया जाएगा, जबकि एक लेन Run For Unity के लिए खाली रखी जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था
1️⃣ पंतद्वीप पार्किंग — ज्वालापुर, बहादराबाद, सिडकुल और रानीपुर थाना क्षेत्रों के वाहनों के लिए निर्धारित की गई है। प्रतिभागी यहां से कांगड़ा पुल के माध्यम से हर की पैड़ी स्थित मालवीय द्वीप पहुंचेंगे।
2️⃣ CCR पार्किंग — श्यामपुर, कनखल और पुलिस लाइन क्षेत्र के वाहनों के लिए रहेगी। प्रतिभागी यहां से संजय पुल एवं आसपास के मार्गों से मालवीय द्वीप तक पहुंचेंगे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleकानून-व्यवस्था पर सवाल, सुराज सेवा दल का हल्लाबोल — पुलिस पर बर्बरता के आरोप
Next Article ज्ञापन और शिकायतों के बाद भी रहमतपुर क्षेत्र में नदी किनारे अवैध खनन धड़ल्ले से जारी, नदी का प्राकृतिक बहाव खतरे में

संबधित खबरें

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

April 14, 2026

विकास की राह पर दौड़ता लंढौरा, विधायक उमेश कुमार के कामों की हो रही सराहना

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.