Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

कानून-व्यवस्था पर सवाल, सुराज सेवा दल का हल्लाबोल — पुलिस पर बर्बरता के आरोप

"सरकार की नीतियों के विरोध में गरजा सुराज सेवा दल, प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर हटाया.."सरकार की नीतियों के विरोध में गरजा सुराज सेवा दल, प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर हटाया..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 30, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) राज्य की कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सुराज सेवा दल ने बुधवार को राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से डीजीपी कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बीच में ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर धरना स्थल से जबरन हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग और बर्बरता का आरोप लगाया है।

संगठन के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि “राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन पूरी तरह मौन है। जब भी सरकार की नाकामियों पर सवाल उठते हैं, पुलिस को आगे कर जनता की आवाज़ दबा दी जाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं। प्रदेश की दुर्दशा पर कांग्रेस की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।”

प्रदेश सचिव इंतज़ार प्रधान ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “आज अपराधी थानों में मेहमान बन चुके हैं, जबकि आम जनता पर झूठे मुकदमे ठोके जा रहे हैं। स्मैक, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं, लेकिन पुलिस आंख मूंदे बैठी है।”

उन्होंने कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण की बातें तो करती है, लेकिन हकीकत में उन्हीं अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है — जो राज्य के भविष्य के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleप्रेमिका के मंगेतर ने की थी आश मोहम्मद की बेरहमी से हत्या — गंगनहर पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Next Article Run For Unity के दौरान हरिद्वार में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

संबधित खबरें

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.