Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

प्रेमिका के मंगेतर ने की थी आश मोहम्मद की बेरहमी से हत्या — गंगनहर पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 29, 2025

रुड़की : (फरमान मलिक) कोतवाली गंगनहर पुलिस ने आश मोहम्मद हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम संबंध में आई रुकावट बताई जा रही है। मृतक को आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक आश मोहम्मद के पिता मौ. इसरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र 26 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे घर से खाना खाकर मोबाइल फोन लेकर निकला था। देर रात फोन बंद हो गया और अगले दिन जानकारी मिली कि उसे गांव के ही इंतजार उर्फ अस्तग ने बुलाया था।

गुस्से में किया कत्ल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंतजार उर्फ अस्तग की सगाई एक युवती से हुई थी, जिसका प्रेम प्रसंग मृतक आश मोहम्मद से था। मंगेतर से बातचीत में यह बात सामने आने के बाद इंतजार ने आश मोहम्मद पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।

26 अक्टूबर की रात आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कॉल कर आश मोहम्मद को शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में बुलाया। वहां दोनों ने बैठकर सुलफा पी और बातचीत के दौरान मृतक ने आरोपी को रिश्ता तोड़ने या अंजाम भुगतने की धमकी दी। गुस्से में आए अस्तग ने पहले गला दबाकर और फिर अपने भाई की मदद से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को शमशाद के गन्ने के खेत में फेंक दिया।

मोबाइल व खून से सनी कमीज बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी इंतजार उर्फ अस्तग को रेलवे स्टेशन रुड़की के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि हत्या के वक्त पहनी खून से सनी कमीज और चाकू भी बरामद कर लिए गए।

फरार भाई की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसका भाई अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी

* इंतजार उर्फ अस्तग पुत्र मुमताज निवासी ग्राम रामपुर, कोतवाली गंगनहर, जिला हरिद्वार (उम्र 20 वर्ष)

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, अपर उ.नि. मनीष कवि, हेड कांस्टेबल संदीप, अलियास, कांस्टेबल रणवीर, अजय, प्रभाकर एवं चालक लाल सिंह (सीआईयू प्रभारी मय टीम)

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleडीएम मयूर दीक्षित ने नगर निगम रुड़की का किया औचक निरीक्षण, दिए साफ-सफाई और राजस्व वसूली के सख्त निर्देश
Next Article कानून-व्यवस्था पर सवाल, सुराज सेवा दल का हल्लाबोल — पुलिस पर बर्बरता के आरोप

संबधित खबरें

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

April 15, 2026

देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

April 14, 2026

पीरपुरा संपर्क मार्ग बना हादसों का अड्डा, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.