Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न

March 25, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल

March 25, 2026

NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल
  • NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता
  • 7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
लक्सर

लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद

Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 3, 2026

लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 लाख 85 हजार रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पीड़ित का आधार कार्ड और एक बैग बरामद किया गया है।

कोतवाली लक्सर क्षेत्र निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया था कि बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और संदिग्ध गतिविधियों के डाटा का विश्लेषण करते हुए चार संदिग्धों की पहचान की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से तीन संदिग्धों को दबोच लिया, जिनका हुलिया लूट की घटना में शामिल आरोपियों से मेल खाता था।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कुल 1 लाख 85 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, पीड़ित का आधार कार्ड और एक काले रंग का बैग बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी गुलशेर ने बताया कि वह लक्सर में एक परचून की दुकान पर पिछले 6-7 वर्षों से काम करता था और ई-रिक्शा से दुकानों पर सामान सप्लाई करता था। दुकानदार से अनबन के बाद उसने काम छोड़ दिया था। उसे जानकारी थी कि रवि नाम का युवक दुकानों से पैसे का कलेक्शन करता है और हर रविवार को सुल्तानपुर की ओर से मोटी रकम लेकर दुकानदार तक पहुंचाता है।

आरोपी गुलशेर ने इस जानकारी को अपने गांव के साथियों सलमान, फरमान और साहिल के साथ साझा किया और लूट की योजना बनाई। वारदात के दिन चारों ने मिलकर रवि को डंडों से पीटा और उसके कंधे पर टंगे पैसों से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने गुलशेर पुत्र कामिल, फरमान पुत्र वसीम और साहिल पुत्र नफीस निवासीगण खण्डजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपरिवहन कार्यालय का डीएम मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण, ई-रिक्शा सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा
Next Article मंगलौर: रविदास जयंती पर पीरपुरा में भाईचारे की मिसाल, इंतजार प्रधान ने कराया विशाल भंडारा

संबधित खबरें

लक्सर की बेटी बनी क्षेत्र का गौरव : 9 वर्षीय अनिष्का शर्मा को गोल्ड जीतने पर अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने किया सम्मानित

January 23, 2026

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

December 5, 2025

खेतों में ट्यूबवेल मोटरों की तांबा वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा

December 5, 2025

लक्सर–रुड़की रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

December 5, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.