Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

"साहिबज़ादा शाह यावर ऐजाज़ साबरी ने कलियर शरीफ पहुँचने पर साबरी अकीदतमंदों के साथ बरेली से पहुंचे 38वें साबरी झण्डे का किया इस्तक़बाल..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 13, 2026

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रह. के 758वें सालाना उर्स का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ। दरगाह के मुख्य द्वार पर सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में यह रस्म अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद दरगाह परिसर में मौजूद रहे।

परचम फहराए जाने के साथ ही दरगाह परिसर अकीदत और रूहानियत से सराबोर नजर आया। जायरीनों ने साबिर पाक की दरगाह पर हाजिरी देकर मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान परिसर में दाता करीम, साबिर मौला करीम साबिर के नारों की गूंज सुनाई देती रही।

परचम कुशाई के बाद सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी ने देश-दुनिया में अमन और आपसी भाईचारे के साथ खुशहाली व तरक्की की दुआ की। उन्होंने दरगाह पर पहुंचे सभी अकीदतमंदों के लिए भी दुआ की।

बरेली से 38वां परचम लेकर पहुंचा जत्था

उर्स की परंपरा के अनुसार बरेली से 38वां परचम लेकर करीब 150 अकीदतमंदों का जत्था पिरान कलियर पहुंचा। वसीम साबरी की सरपरस्ती में पहुंचे इस जत्थे ने नौगजा पीर से परचम के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के कलियर पहुंचने पर साहिबजादा शाह यावर ऐजाज़ ने वसीम साबरी समेत जत्थे में शामिल सभी अकीदतमंदों का स्वागत किया।

इसके बाद परचम को अकीदत और सम्मान के साथ दरगाह साबिर पाक के मुख्य द्वार तक पहुंचाया गया। यहां सज्जादा नशीन की मौजूदगी और सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म पूरी की गई।

नोमी मियां साहब ने दी उर्स की मुबारकबाद

नोमी मियां साहब ने 758वें सालाना उर्स के आगाज पर सभी अकीदतमंदों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि साबिर पाक की दरगाह हमेशा से अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती आई है। उन्होंने कहा कि उर्स में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले जायरीन आपसी प्रेम और सद्भाव की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने साबिर पाक के दरबार में हाजिरी देने वाले सभी अकीदतमंदों के लिए दुआ करते हुए मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की कामना की।

अमन और भाईचारे का पैगाम

परचम कुशाई के साथ ही कलियर में उर्स का रूहानी माहौल और गहरा हो गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे जायरीन दरगाह पर हाजिरी देकर अमन, मोहब्बत, भाईचारे और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। उर्स की आगामी रस्मों में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है।

इस दौरान यासिर ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी, शाह सुहैल, अहसन मियाँ,शाह ग़ाज़ी, असद मियाँ,शफ़ीक़ साबरी, मेराज साबरी,तोकीर मियाँ,मानु मियाँ,कमाल साबरी, समीर साबरी और सलीम साबरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleरहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next Article ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

रहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

August 10, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.