Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ढाढेकी में देशभक्ति के रंगों में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 26, 2026

मंगलौर : (फरमान मलिक)
ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ढाढेकी में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी आदिल फ़रीदी व सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव व ग्राम पीरपुरा से प्रधान मौ इंतजार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण समाजसेवी आदिल फरीदी, पीरपुरा ग्राम प्रधान मौ इंतजार विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मौ उस्मान एवं कार्यक्रम समन्वयक जावेद अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य अतिथि आदिल फ़रीदी ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें संविधान की शक्ति और समानता का संदेश देता है। बच्चों में देशप्रेम की भावना ही मजबूत भारत की नींव है।”

समाजसेवी आदिल फरीदी द्वारा यह विश्वास दिलाया गया और ऐलान किया गया कि यदि किसी बच्चे के सर बाप का साया नहीं है। गरीब और मिस्कीन बच्चा यदि कोई विद्यालय में पढ़ता है या कोई गरीब परिवार है जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकता ऐसे बच्चों की शिक्षा का जिम्मा आदिल फरीदी द्वारा उठाने का ऐलान खुले मंच से किया गया।

विशिष्ट अतिथि सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव व ग्राम पीरपुरा से प्रधान मौ इंतज़ार ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के बच्चे ही कल का भारत हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन बेहद आवश्यक हैं।”

पीरपुरा से ग्राम प्रधान मौ इंतजार ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभा करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को नगद इनाम व पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय द्वारा की गई मेहनत और इंतजाम तथा बच्चों पर विद्यालय द्वारा की गई मेहनत के अनुरूप प्रस्तुत कार्यक्रमों से प्रसन्न होकर विद्यालय को भी 5100 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस गौरवशाली क्षण पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा इंतजार प्रधान जी का धन्यवाद किया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मौ उस्मान ने कहा कि “Bright Future International School का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है।” उन्होंने कहा कि यह ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ढाढेकी के लिए गौरव का क्षण है कि ग्राम प्रधान पीरपुरा मौ इंतजार जी ने बच्चों को सम्मानित कर व नकद पुरस्कार देकर बच्चों को मान बढ़ाया व समाजसेवी आदिल फरीदी ने विद्यालय में बहुत ही जल्द एक निशुल्क आंखों का कैम्प व सामान्य बीमारियों का कैम्प आयोजित करने और गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाने की घोषणा कर आज इस गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित होकर चार चांद लगाए।

कार्यक्रम समन्वयक जावेद अंसारी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “छात्रों की प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि आने वाला भारत सुरक्षित हाथों में है।”

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर कैलियर प्रेस क्लब की टीम से जावेद साबरी, असलम, नौशाद, सुहैब साबरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleग्राम पंचायत रहमतपुर में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Next Article 77वें गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, पुल जटवाड़ा में फहराया गया तिरंगा

संबधित खबरें

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

April 15, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.