Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

गाड़ी के नामांतरण को लेकर विवाद, भीम आर्मी कार्यकर्ता पर जबरन चाबी छीनने और धमकाने का आरोप

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 13, 2025

पिरान कलियर: कलियर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें गाड़ी के नामांतरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज, मारपीट और धमकियों तक पहुंच गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि खुद को भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष बताने वाले एक युवक ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमजद पुत्र गुलाम साबिर निवासी बेडपुर कलियर ने लगभग छह माह पूर्व अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार (यूके 15 0581) नाजिम निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना पिरान कलियर को बेची थी। अमजद के अनुसार, उस समय नाजिम को यह जानकारी दे दी गई थी कि गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के नाम है, जो फिलहाल सऊदी अरब में है। लौटने पर ही नामांतरण संभव होगा।

अमजद, जो कि टैक्सी चलाने का कार्य करता है, ने बताया कि 13 जून 2025 की सुबह लगभग 10 बजे नाजिम और वसीम पुत्र गुफरान निवासी मोहम्मदपुर, थाना कोतवाली सदर रुड़की ने उसे कॉल कर टिहरी डैम जाने वाले कुछ पैसेंजर्स को छोड़ने के लिए कहा। अमजद ने अपनी बहन की तबीयत खराब होने के कारण उस दिन असमर्थता जताई और अगले दिन आने की बात कही। नाजिम ने उसे वसीम से बात कर अगले दिन आने को कहा।

अगले दिन जब अमजद अपनी टैक्सी (यूके 08 टीबी 1372) लेकर वसीम के ऑफिस पहुंचा, तो उसके अनुसार जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, वसीम ने उसकी चाबी जबरन छीन ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया।

पीड़ित के अनुसार, उसकी गाड़ी में ₹10,000 नकद, पर्स में ₹2,000, ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी., पैन कार्ड, आधार कार्ड और तीन एटीएम कार्ड भी थे, जिन्हें वसीम ने जबरन छीन लिया। अमजद ने जब 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से सहायता माँगी, तो वसीम ने उसे धमकाते हुए कहा, “जहाँ मर्जी शिकायत कर ले, मैं भीम आर्मी का ज़िला अध्यक्ष हूँ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

अमजद ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो वसीम ने उसका मोबाइल फोन भी छीनने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह मौके से भाग निकला और जान बचाई।

पीड़ित अमजद ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : गंगनहर में बढ़ते हादसों पर नगर पंचायत सख्त, सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम
Next Article कलियर प्रेस क्लब ने किया मासिक बैठक का आयोजन, बैठक में हुई अहम मुद्दों पर चर्चा

संबधित खबरें

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.