Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

पिरान कलियर : गंगनहर में बढ़ते हादसों पर नगर पंचायत सख्त, सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 13, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) कलियर क्षेत्र में गंगनहर के घाटों पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए नगर पंचायत ने कमर कस ली है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिशासी अभियंता ऊपरी गंगनहर रुड़की को पत्र भेजकर घाटों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने की मांग की है।

नगर पंचायत की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाल ही में गंगनहर में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है।

भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नगर पंचायत द्वारा कुछ अहम सुझाव दिए गए हैं, जिन पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है।

नगर पंचायत द्वारा की गई प्रमुख मांगें:

1. घाटों पर लगी लोहे की रेलिंग के ऊपर और नीचे मजबूत जाल लगवाया जाए।

2. दोनों घाटों को जोड़ने वाली लोहे की लटकती चेन को हटाकर स्थायी पुल या मजबूत संपर्क मार्ग बनाया जाए।

3. घाटों पर 2-2 चौकीदारों की नियुक्ति की जाए ताकि निगरानी व्यवस्था बेहतर हो सके।

4. नीली पुल के पास भी 2-2 चौकीदार तैनात किए जाएं।

5. जलाशयों की सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएं।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में और भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से जनहित में तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने की अपील की है।नगर पंचायत ने यह पत्र जिलाधिकारी हरिद्वार को भी सूचनार्थ भेजा है, ताकि उच्च स्तर पर भी इस विषय को गंभीरता से लिया जा सके।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous ArticleBREAKING| एयर इंडिया विमान की थाईलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री थे सवार
Next Article गाड़ी के नामांतरण को लेकर विवाद, भीम आर्मी कार्यकर्ता पर जबरन चाबी छीनने और धमकाने का आरोप

संबधित खबरें

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.