भगवानपुर : (फरमान मलिक) भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित रैली को लेकर रणनीति बनाई गई और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

विधायक ममता राकेश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 16 फरवरी को देहरादून में रैली आयोजित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रदेश हित में सोचते हुए बड़ी संख्या में लोगों को रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में नगर पंचायत भगवानपुर अध्यक्ष गुलबहार, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रूप चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this



