Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

April 12, 2026

कलियर में पुलिस का ऑपरेशन स्माइल सफल, गुमशुदा दो बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया

April 11, 2026

औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया
  • कलियर में पुलिस का ऑपरेशन स्माइल सफल, गुमशुदा दो बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया
  • औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • देहरादून में जाम से राहत का प्लान, 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल और आशारोड़ी बैरियर रहेगा पूरी तरह फ्री
  • ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
  • उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप
  • हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
भगवानपुर

भगवानपर : बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर गूंजा जोश — छात्रों ने किया सामूहिक गायन

Haridwar TimesBy Haridwar TimesNovember 7, 2025

भगवानपुर : (फरमान मलिक) बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर वंदे मातरम के सामूहिक गायन से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि जब भारत गुलाम था और अंग्रेजों का शासन था, तब अंग्रेज अधिकारियों ने सरकारी समारोहों में सरस्वती वंदना के स्थान पर गॉड सेव द क्वीन गीत गाना अनिवार्य कर दिया था। इससे आहत होकर डिप्टी कलेक्टर पद पर कार्यरत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इसका विकल्प तैयार करते हुए वंदे मातरम गीत की रचना की।

उन्होंने बताया कि 150 वर्ष पूर्व, 7 नवम्बर 1876 को यह गीत पहली बार बंग दर्शन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत देशभक्तों के लिए जोश और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। अंग्रेजों की गोलियों से डरने के बजाय लोग वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आज़ादी के लिए बलिदान देने को तैयार रहते थे।

प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने इस मौके पर मातंगिनी हजारा और भीकाजी कामा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया — जिन्होंने तिरंगे और वंदे मातरम के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

वरिष्ठ शिक्षक रजत बहुखंडी ने बताया कि पहली बार 1896 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कोलकाता अधिवेशन में इस गीत का गायन किया था। बाद में अरविंदो घोष ने इसका अंग्रेज़ी में और आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने उर्दू में अनुवाद किया।

कार्यक्रम का संचालन कल्पना सैनी ने किया। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम गाने वाली तैयब जी पहली मुस्लिम महिला थीं। बीबीसी के सर्वे के अनुसार, वंदे मातरम दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय गीत माना गया है।

इस अवसर पर संजय पाल, ललिता देवी, पारुल देवी, अनुदीप, सुधीर सैनी, निखिल अग्रवाल, डॉ. विजय त्यागी, अर्चना पाल, रितु वर्मा, संगीता गुप्ता, तनु सैनी, सहरीन, निधि, सैयद त्यागी, बृजमोहन, अशोक, रोहित, राजकुमार, लोकेश और महावीर सहित अनेक शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleलॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 30 लाख की रंगदारी — कलियर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने खोला विदेशी कॉल का पूरा खेल
Next Article दरगाह साबिर पाक की प्रबंधक पर डीएम की बड़ी कार्रवाई — वित्तीय अधिकार निलंबित

संबधित खबरें

निर्माणाधीन पुल पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, टेंट में सो रहे मजदूर बने हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो गंभीर

April 10, 2026

भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज

February 13, 2026

भगवानपुर तहसील सभागार में निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

February 6, 2026

₹5.80 लाख के प्लास्टिक पाइप हड़पने वाला ट्रक चालक और उसका साथी गिरफ्तार, पुलिस ने माल समेत किया खुलासा

December 24, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.