- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
लक्सर : (फरमान मलिक) बीते कल लक्सर पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि लक्सर–रुड़की रोड स्थित हुसैनपुर मंदिर के पास ट्रैक्टर–ट्रॉली और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई है। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि ट्रैक्टर संख्या UK17E 2313 का चालक नवीन पुत्र नरसिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी पीपली कोतवाली लक्सर, ट्रैक्टर का टायर टूटने के कारण टायर के नीचे फंसा हुआ था। पास ही मोटरसाइकिल सवार मेहताब पुत्र हाकम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर, थाना लक्सर, घायल अवस्था में पड़ा था। दोनों को तुरंत बाहर निकालकर एंबुलेंस से रुड़की अस्पताल भेजा…
पथरी : (फरमान मलिक) ग्राम धारीवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक मौत का सच पथरी पुलिस ने मात्र 48 घंटे में उजागर कर दिया। दो दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष, की घर के भीतर मौत हो गई है। परिवारजन इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन शव के गले पर मिले निशानों ने संदेह पैदा किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीन दिसंबर को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत फांसी नहीं, बल्कि गला घोंटने (strangulation) से हुई है। चूंकि…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील राज्य में आधुनिक, प्रशिक्षित और प्रमाणित स्वास्थ्य मानव संसाधन का विकास बेहद आवश्यक है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम–2021 के तहत उत्तराखण्ड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया को तेजी दी है। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। बैठक में…
पिरान कलियर: पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में नदी किनारे क्षेत्र और ग्राम समाज भूमि पर अवैध खनन की लगातार उठ रही शिकायतों के बीच ब्रहस्पतिवार को राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने काफी लंबे समय बाद स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा लगातार तहसीलदार, उप जिलाधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों तथा स्थानीय मीडिया द्वारा कई दिनों से नदी किनारे क्षेत्र, ग्राम समाज भूमि और श्रेणी–3 के पट्टों में हो रहे अवैध खनन की शिकायत लगातार उठाई जा रही थी। मामले के गंभीर होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ…
पिरान कलियर : रहमतपुर गांव में स्थित शिव मंदिर की जमीन लगभग 25–30 साल बाद अवैध कब्जे से मुक्त हो गई। बुधवार को चकबंदी विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पैमाइश कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को भी शिव मंदिर की जमीन की पैमाइश ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई थी, लेकिन कब्जाधारी पक्ष ने जमीन छोड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद गांव के लोगों ने लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। श्याम सुंदर…
देहरादून : (फरमान मलिक) नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर विभाग द्वारा लिया गया है, ताकि वे पात्र लोग भी योजना का लाभ ले सकें जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने रेखा आर्य के सामने यह समस्या रखी थी कि निर्धारित तिथि 30 नवंबर तक वे आवेदन नहीं कर सके। इस पर मंत्री ने आवेदन अवधि बढ़ाने का निर्देश…
रुड़की : (फरमान मलिक) प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) की वार्षिक आम सभा रविवार को श्री गार्डन, रुड़की में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। निर्विरोध हुए इन चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस शर्मा और महामंत्री पद के लिए मोनू शर्मा का चयन किया गया। बैठक में उत्साह, सौहार्द और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। चुने गए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में आरिफ नियाजी, सचिव पद पर सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष पद पर शहजाद राजपूत चुने गए। वहीं निदेशक मंडल में चौ. अनवर राणा, प्रवेज़ आलम, देशराज…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात में ताबड़तोड़ छापेमारी की। 29 नवंबर को हद्दीपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने टीम बनाकर सोहलपुर रोड पर खनन के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खनन सामग्री लेकर जा रहे तीन वाहनों को पकड़ा, जिनमें मिट्टी और रेत भरी हुई थी। पकड़े गए वाहनों में UP12BH9559 ट्रैक्टर-ट्रॉली (चालक इसरार पुत्र हबीब, निवासी ग्राम तेल्लीवाला), UK17U2383 ट्रैक्टर-ट्रॉली (चालक मोहित पुत्र महेंद्र, निवासी बेडपुर) और UK14CA9045 डंपर (चालक…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) शादी समारोह में जा रहे एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक की लिफ्ट देने की भलाई उनकी जान ले गई। कनखल के जमालपुर कला निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह, जो वर्ष 2013 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, शनिवार देर रात अपने बेटे यशपाल के साथ रोशनाबाद जा रहे थे। जटवाड़ा पुल के पास एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। कुछ ही दूरी चलने के बाद उस युवक ने अचानक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना…
खानपुर : (फरमान मलिक) मुंबई की सुप्रतिष्ठित संस्था रंगोत्सव सेलिब्रेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 18 छात्राओं को गोल्ड, 10 छात्राओं को सिल्वर और 09 छात्राओं को ब्रॉन्ज मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विजयी छात्राओं का कॉलेज प्रबंधन द्वारा सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। इनमें से 18 छात्राएं अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। कॉलेज प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता और प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि कला अध्यापिका वंदना जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीटिंग कार्ड,…
