Author: Haridwar Times

देहरादून: (फरमान मलिक) ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने देहरादून के एक युवक से 12 लाख रुपये की बड़ी रकम हड़प ली। इस मामले में डालनवाला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अजय कंडारी, जो मोहिनी रोड डालनवाला के निवासी हैं, ने बताया कि 2 जून को उन्हें टेलग्राम ग्रुप और एक वेबसाइट के जरिए कुछ लोगों ने संपर्क किया। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन जॉब का लालच दिया और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से मोटी कमाई का वादा किया। अजय के सहमति देने पर ठगों ने उनकी कंपनी की…

Read More

मुजफ्फरनगर (फरमान मलिक) मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शहर कोतवाली पुलिस ने कूड़े के ढेर पर नवजात भ्रूण फेंकने के मामले में एक युवक और उसकी साली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जीजा-साली के अवैध संबंधों के कारण साली गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद जीजा ने गर्भनिरोधक गोलियां देकर घर पर ही गर्भपात कराया और भ्रूण को कूड़े में फेंक दिया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि 24 जून को रुड़की चौकी चुंगी के पास कूड़े के ढेर में मानव भ्रूण मिलने की सूचना…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत साइबर अपराधी वेलमुरुगन को तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। यह सिविल इंजीनियरिंग डिग्रीधारी अपराधी फर्जी मैट्रिमोनियल साइट sangam.com के जरिए लोगों को ठगने का काम करता था। उसने नैनीताल के एक व्यक्ति से 62.50 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले का विवरण:नैनीताल निवासी पीड़ित ने STF को शिकायत दर्ज की कि sangam.com पर अरोशी रॉय नाम की एक फर्जी प्रोफाइल के जरिए उनसे दोस्ती की गई। व्हाट्सएप पर बातचीत के बाद, आरोपी ने खुद को कंबोडिया में कपड़ा व्यवसायी बताकर पीड़ित को…

Read More

खटीमा : (फरमान मलिक) खटीमा के नगरा तराई में सीएम धामी ने अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। सीएम धामी ने कहा अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की।

Read More

रूडकी : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुड़की के आरोग्यम अस्पताल में नवनिर्मित 54 बेड के आईसीयू और कैथ लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरोग्यम अस्पताल का यह कदम क्षेत्र के निवासियों के लिए बहुत कारगर साबित होगा और मरीजों को अच्छे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति: समारोह का समापन महाप्रबन्धक मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, डाक्टरों, शिक्षकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं के प्रति उनके अमूल्य योगदान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) रुड़की में एक युवक पर 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी: पुलिस की कार्रवाई: प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पवित्र दरगाह और गंगा-जमुनी तहज़ीब के प्रतीक पिरान कलियर कस्बे में मोहर्रम को लेकर पिछले कुछ वर्षों से नई रस्मों को शुरू करने के प्रयासों पर अब विवाद गहराता जा रहा है। कस्बे के जिम्मेदार और समझदार तबके के लोगों ने मोहर्रम की पारंपरिक परंपराओं से छेड़छाड़ को लेकर गंभीर चिंता जताई है और थाना पिरान कलियर में प्रार्थना पत्र देकर नई रस्मों पर रोक लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से कुछ शरारती तत्व मोहर्रम के दौरान नई रस्मों की शुरुआत करने का प्रयास कर रहे हैं। इन नई…

Read More

पिरान कलियर :(फरमान मलिक) मोहर्रम के पाक महीने की सात तारीख को सूफियाना परंपराओं और मिल्लत-ए-इस्लामिया के तहज़ीबी विरसे की एक अनूठी झलक पिरान कलियर में देखने को मिली। विश्वविख्यात दरगाह साबिर पाक से उठाई गई मेहंदी रस्म, हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में नगर भ्रमण करती हुई, पंडित जावेद साबिर के आवास पहुंची, जहां ताजिया कमेटी के सदस्यगण और अन्य मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भव्य आयोजन बना सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पंडित जावेद साबिर के आवास पर आयोजित इस रस्म में साम्प्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश की गई। यहां पर आए मेहमानों और जायरीनों…

Read More

रूडकी : (फरमान मलिक) स्वामी यशवीर महाराज को उत्तराखंड पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर रोक दिया, जानकारी के अनुसार, यशवीर महाराज हरिद्वार में होटलों के नामों और उनकी गतिविधियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान के तहत निकले थे, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें यूपी-उत्तराखंड सीमा पर ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे मामले की जानकारी: नारसन बॉर्डर पर रोक की वजह: स्थानीय प्रशासन और उत्तराखंड पुलिस के बीच समन्वय की कोशिशें जारी हैं. प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा से…

Read More

ज्वालापुर : (फरमान मलिक) हरिद्वार के ज्वालापुर में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी का आयोजन सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों, ताजिया बनाने वालों और अखाड़ा खेलने वालों ने भाग लिया। गोष्ठी के मुख्य बिंदु: इस तरह की गोष्ठी का उद्देश्य समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इसी तरह की गोष्ठी अल्मोड़ा में भी आयोजित की गई थी, जहां शांति समिति की बैठक में मोहर्रम के जुलूस और ताजियों…

Read More