- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है…
नई दिल्ली : (फरमान मलिक) मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग ने एक एसओपी जारी की है। नई एसओपी के तहत वोटर लिस्ट में अपडेट के 15 दिनों के भीतर वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल में किसी मतदाता का नया नामांकन या मौजूदा मतदाता के किसी भी विवरण में बदलाव जैसी सुविधा शामिल हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए उठाया गया कारगर कदम…
देहरादून : (फरमान मलिक) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। उनका देहरादून का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। वह 19 जून को देहरादून पहुंचेंगी। 21 जून तक रहेंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आज शाम 4 बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 19 जून से लेकर 21 जून तक देहरादून के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ये रहेगा रूट प्लान… (1) ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु, ऋषिकेश…
नई दिल्ली : आज नई दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर देवभूमि उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं, निवेश प्रयासों एवं सुरक्षा-संवर्धन से जुड़े प्रस्तावों के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया। सीएम धामी ने बताया उत्तराखण्ड में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ₹3.50 लाख करोड़ के MoU साइन हुए थे जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक धरातल पर उतर चुके हैं। इस औद्योगिक निवेश को और गति देने हेतु प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पंतनगर–रुद्रपुर…
देहरादून: (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य और सूचना विभाग ने मिलकर देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया। इस दौरान 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार दिन-रात निःस्वार्थ काम करते हैं और अक्सर अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। यह विशेष कैंप इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश…
हरिद्वार : कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के…
Census 2027 : गृह मंत्रालय ने सोमवार, 16 जून को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित किया कि भारत की अगली दशकीय जनगणना वर्ष 2027 में आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में, कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जनसंख्या गणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 को 00:00 बजे निर्धारित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके, असममित क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 होगी। कठिन भूभाग और मौसम की स्थिति को समायोजित करने के लिए यह समय-निर्धारण दृष्टिकोण पिछले जनगणना अभ्यासों में…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू की जाएगी और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।…
रुड़की : (फरमान मलिक) झाड़-फूंक के नाम पर अंधविश्वास का सहारा लेकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तंत्र-मंत्र के बहाने पहले नकदी ठगी और फिर एक होटल में पूजा कराने के बहाने आरोपी ने युवती की अस्मिता से खिलवाड़ किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। कलियर में मिला ‘झाड़-फूंक वाला’ तांत्रिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। जब दवाओं से आराम नहीं…
केदारनाथ : केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। ये पूरा हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के पास हुआ है. हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने बताया कि आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहे एक हेलीकॉप्टर की गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। राहत और…
