- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
झबरेड़ा : (फरमान मलिक) आगामी कांवड़ मेले के मद्देनज़र कस्बा झबरेड़ा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाजार क्षेत्र से ठेली, रेडी, फड़-फेरी और दुकानों के आगे फैले सामान को हटाया। यह अभियान कांवड़ यात्रा मार्ग को सुचारु रखने के उद्देश्य से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण में प्रयुक्त सामान जब्त कर नगर पंचायत की ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय भिजवाया गया। साथ ही, 9 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल ₹51,000 के चालान जारी किए गए। संयुक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह,…
हरिद्वार: (फरमान मलिक) धर्मनगरी हरिद्वार से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में दो बेटों ने अपने ही पिता को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद, दोनों ने शव को रात के अंधेरे में बिजनौर ले जाकर चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिया, ताकि उनके काले कारनामे पर पर्दा डाला जा सके। पुलिस के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात रविवार देर रात की है। मृतक अशोक कुमार अपने दो बेटों, सचिन और शिवम, के साथ रावली महदूद में किराए के मकान में…
नई दिल्ली: (फरमान मलिक) भारत में 2026 में होने वाली जनगणना ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक खास वेब पोर्टल लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसके जरिए नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके साथ ही एंड्रॉयड और आईफोन के लिए विशेष मोबाइल ऐप भी तैयार किए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल गणनाकर्ता डेटा इकट्ठा करने के लिए करेंगे। डिजिटल क्रांति का नया कदमएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह जनगणना डिजिटल तकनीक के साथ होगी, जिसमें डेटा सीधे केंद्रीय सर्वर पर जाएगा। इससे नतीजे जल्दी और सटीक…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) हरिद्वार के सिडकुल इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात दिन-दहाड़े एक चौराहे पर हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतका, 22 साल की हंसिका यादव, उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। बताया जा रहा है कि हंसिका और आरोपी के बीच चार साल से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार चल रही थी।…
रुड़की : (फरमान मलिक) विकासखंड रुड़की के प्राथमिक शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरिद्वार के कार्यालय द्वारा पिछले दो साल से पदोन्नति सूची जारी न करने के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और जिला कार्यालय की शिक्षक-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, रुड़की के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक जिला कार्यालय को हर साल प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करनी चाहिए। लेकिन हरिद्वार जिले में दो साल से यह प्रक्रिया ठप है। संगठन ने अप्रैल और मई…
रूडकी : (फरमान मलिक) लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर में हाल ही में हुए चुनाव में नीशू राठी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वह भाजपा नेता सुशील राठी की पत्नी हैं और उन्होंने अपनी जीत के लिए पार्टी नेतृत्व और जनता का आभार व्यक्त किया है। नीशू राठी ने गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने और समिति के विकास के लिए काम करने का वादा किया है। वहीं विनोद कुमार को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है। वह अध्यक्ष नीशू राठी के साथ मिलकर समिति के विकास के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर…
हल्द्वानी: (फरमान मलिक) शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक कारोबारी ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहली घटना लामाचौड़ के बचीनगर, गली नंबर-9 की है, जहां 28 वर्षीय मनीष चौहान ने आत्महत्या कर ली। मनीष ने दो साल पहले बीटेक की डिग्री हासिल की थी, लेकिन नौकरी न मिलने से वह गहरे तनाव में था। मुखानी पुलिस के अनुसार, शनिवार रात मनीष अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा, तो वह फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे…
रुड़की : (फरमान मलिक) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हरिद्वार रोड स्थित कॉफी कैफे डे के ऊपर धारा मोटर फाइनेंस कार्यालय में कार्यरत शाहनजर पुत्र सूफी महमूद की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गए। जानकारी के मुताबिक, शाहनजर ने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर: UK17K4044) को 5 जुलाई की सुबह करीब 9:00 बजे कार्यालय के बाहर खड़ा किया था। दोपहर करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच उन्होंने जब बाहर जाकर देखा, तो बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास तलाश करने के साथ ही स्थानीय…
रुड़की: (फरमान मलिक) महानगर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में परवेज आलम को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू रणविजय ने की। जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र ने बताया कि नगर निगम चुनाव के कारण नियुक्तियां रोक दी गई थीं, लेकिन अब पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। परवेज आलम को उनकी सक्रियता और समर्पण के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया। अन्य कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गईं, और सभी से पार्टी हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई।
नई दिल्ली : (फरमान मलिक) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सनसनीखेज मामले में सीरियल किलर अजय लांबा को इंडिया गेट के पास से गिरफ्तार किया है। यह शातिर अपराधी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चार कैब ड्राइवरों की हत्या कर चुका है। हत्याओं के बाद शवों को उत्तराखंड की गहरी खाइयों में फेंक दिया जाता था ताकि कोई सबूत न मिले। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई ड्राइवरों को अपना निशाना बना चुका है। जांच से खुलासा हुआ कि यह गैंग किराए की कैब बुक करता था और ड्राइवर…
