Author: Haridwar Times

हरिद्वार: (फरमान मलिक) सावन के पवित्र महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। श्रद्धालुओं की किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए 9520625934 नंबर पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, इस हेल्पलाइन पर यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं जैसे मार्ग में रुकावट, सुरक्षा संबंधी चिंताएं, स्वास्थ्य समस्याएं या अन्य शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर कॉल को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित…

Read More

हल्द्वानी: (फरमान मलिक) नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर और उनके दोस्त पर मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि ससुर और उनके दोस्त ने उसके साथ बदसलूकी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) कांवड़ यात्रा की पवित्रता को भंग करने की कोशिश करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रद्धा की आड़ में हंगामा मचाया। रुड़की क्षेत्र में कांवड़ियों द्वारा की गई तोड़फोड़ और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 🔴 पहली घटना: बेलड़ा में कांवड़ियों का कहर रुड़की के बेलड़ा क्षेत्र में कुछ कांवड़ियों ने एक कार को घेर लिया। आरोप लगाया गया कि कार चालक ने उनकी कांवड़ को खंडित कर दिया। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक)नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 01 में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। अभियान की अगुवाई वार्ड के सभासद अमजद अली ने की। उनके साथ सफाई सुपरवाइजर सूरज सिंह धामी और कर्मचारी नावेद अली भी अभियान में शामिल रहे। टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को बताया कि गंदगी ही डेंगू, मलेरिया, हैजा और वायरल बुखार जैसी बीमारियों की मुख्य वजह है। सभासद अमजद…

Read More

“गुमशुदगी की झूठी कहानी रच पुलिस को घुमाने की कोशिश, चूहे मारने की दवा और नदी में डुबाकर की गई हत्या.. देहरादून : (फरमान मलिक) राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पत्नी ने पहले पति को चूहे मारने की दवा पिलाई, फिर बेहोशी की हालत में उसे नदी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। घटना डोईवाला थाना क्षेत्र…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) आगामी कांवड़ मेला-2025 के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना जारी कर दी है। भारी भीड़ और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहनों के रूट डायवर्जन से लेकर पार्किंग की व्यवस्था तक तमाम बदलाव किए गए हैं। 🚦 सामान्य दिनों में हरिद्वार आने वाले मार्ग: 🚗 दिल्ली-मेरठ-मुज़फ्फरनगर से आने वाले वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन योजना: यदि दबाव अधिक हुआ तो रूट को रामपुर तिराहा → देवबंद → मंडावर → लक्सर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 🚌 रोडवेज बसों के लिए यातायात व्यवस्था: 🛣 चारधाम यात्रा मार्ग:…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांवड़ मेला–2025 के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आगामी 14 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक जिले के समस्त सरकारी/गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक, तकनीकी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान आम दिनों की तुलना में भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, जिससे यातायात मार्गों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अव्यवस्था से बचाव…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में चार युवकों को उस समय मुसीबत झेलनी पड़ी, जब उन्होंने पिस्टल जैसी दिखने वाली लाइटर के साथ रील बनाकर उसे जटवाड़ा पुल पर शूट कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस की नजर में आते ही कार्रवाई शुरू हुई और चारों युवक थाने पहुंच गए। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पिस्टलनुमा वस्तु के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और चार युवकों — वंश…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आम के बाग की बाउंड्री से भारी मात्रा में लोहा और मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब डेढ़ कुंतल बीम लोहा, 40 किलो सरिया और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई को दानिश साबरी निवासी वार्ड नंबर 4 पिरान कलियर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रहमतपुर स्थित उसके आम के बाग से बाउंड्री निर्माण…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) हज–2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ हो चुका है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 7 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। इच्छुक श्रद्धालु http://hajcommittee.gov.in वेबसाइट या “HAJ SUVIDHA” मोबाइल ऐप (iPhone व Android दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हज आवेदन के इच्छुक लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन केवल उन्हीं व्यक्तियों के…

Read More